Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: POLITICS : जोगी जनता कांग्रेस में सियासी बवाल… स्थानीय कांग्रेस नेताओं में नाराजगी… सीएम से आज मुलाकात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsराजनीति

POLITICS : जोगी जनता कांग्रेस में सियासी बवाल… स्थानीय कांग्रेस नेताओं में नाराजगी… सीएम से आज मुलाकात

Desk
Last updated: 2020/06/12 at 6:44 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। प्रदेश के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बाद उनके द्वारा खड़ी की गई पार्टी में बिखराव के साथ बवाल शुरू हो चुका है। बदले सियासी हवा के चलते जोगी जनता कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता अब कांग्रेस और भाजपा की तरफ अपना भविष्य तलाशने लगे हैं। तो दूसरी तरफ जोगी जनता कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल किए जाने की वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिख रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद अब उनकी पार्टी के सामने बिखराव का संकट है और मरवाही में उपचुनाव के पहले सियासी समीकरण बदलने लगे हैं। जोगी के भरोसेमंद और करीबी लोग ही पार्टी से पल्ला झाड़कर कांग्रेस और बीजेपी का रुख कर रहे हैं। इससे नाराज स्थानीय कांग्रेस नेता आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी अध्यक्ष मोहन मरकाम से मुलाकात करने वाले हैं। लगभग 70 कार्यकर्ता रायपुर रवाना हो गए हैं। दोपहर में सीएम और पीसीसी चीफ से मुलाकात करेंगे। जेसीसीजे नेता ज्ञानेंद्र उपाध्याय के कांग्रेस प्रवेश से हैं नाराज।

- Advertisement -
Ad image

अजीत जोगी के कब्र की मिट्टी अभी सूखी भी नहीं.. और उनके निधन के बाद खाली हुई मरवाही विधानसभा सीट के लिए सियासी उठापटक शुरू हो गई है। हमेशा से अजीत जोगी के वफादार रहे ज्ञानेंद्र उपाध्याय जोगी की पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम चुके हैं। ज्ञानेंद्र समेत जोगी के करीबियों के वापस पार्टी में लौटने के साथ ही मरवाही इलाके में घमासान मच गया है। मरवाही इलाके के सौ से ज्यादा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। नाराज नेताओं की शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी अध्यक्ष मोहन मरकाम से मुलाकात भी होगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार छठवें दिन भी लगी आग,जानिए क्या है वजह…
Next Article BREAKING : भूपेश कैबिनेट की बैठक शुरू… होटल, स्कूल सहित अन्य संस्थानों पर चर्चा जारी… स्थितियां सामान्य करने पर विचार
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: रासायनिक ज़हर बन रहा पीने का पानी! राजीव नगर में बोरवेल से आ रहा ज़हरीला पानी, फैक्ट्रियों के खिलाफ उबाल
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग July 12, 2025
CG NEWS: शिक्षा और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देता ‘शाला प्रवेश उत्सव’
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 12, 2025
CG NEWS: आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हमला! बाल–बाल बचे विधायक, इलाके में मची सनसनी!
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 12, 2025
CG NEWS: रोजगार मेले में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, दी शुभकामनाएं
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?