Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : डब्लूएचओ ने दी फिर बड़ी चेतावनी… कोरोना महामारी के भीतर बढ़ रही एक और महामारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking News

BREAKING : डब्लूएचओ ने दी फिर बड़ी चेतावनी… कोरोना महामारी के भीतर बढ़ रही एक और महामारी

Desk
Last updated: 2020/06/13 at 7:30 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। भारत में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों को आगाह किया है। कहा है कि मेडिकल गाइड लाइन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने में जरा भी कोताही ना बरते, वरना बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। डब्लूएचओ ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस महामारी का भीषण अप्रत्यक्ष असर पड़ने का अंदेशा है। उसके मुताबिक कोरोना बीमारी की तुलना में महामारी की वजह से पैदा हुए खराब हालात की वजह से अधिक नुकसान हो सकता है। यह भी कहा है कि कोरोना वायरस महामारी का अप्रत्यक्ष असर सबसे अधिक महिलाओं, बच्चों और किशोरों पर पड़ सकता है।

डब्लूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडहैनम घेब्रियेसुस ने कहा कि कोरोना के अप्रत्यक्ष असर से इस खास समूह पर जो बुरा प्रभाव पड़ेगा, वह कोविड-19 वायरस से होने वाली मौतों से भी भयानक हो सकता है। उन्होंने ने कहा कि कई जगहों पर महामारी की वजह से स्वास्थ्य सिस्टम पर दबाव बढ़ गया है। इसकी वजह से प्रेग्नेंसी और डिलीवरी से जुड़ी दिक्कतों से महिलाओं की मौत का खतरा बढ़ सकता है। यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड की एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर नतालिया कनेम ने भी इस हालात को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ‘महामारी के भीतर एक महामारी’ पैदा हो गई है।

- Advertisement -
Ad image

नतालिया कनेम के मुताबिक हर 6 महीने के लॉकडाउन की वजह से 4.7 करोड़ महिलाएं कंट्रासेप्शन की सुविधा खो देंगी। इसकी वजह से 6 महीने के लॉकडाउन में बिना इच्छा के 70 लाख बच्चों का जन्म होगा। इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन के प्रेसिडेंट ग्रैब्रिएला कुवस बैरन ने भी इसका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि महामारी की वजह से 4 से 6 करोड़ बच्चों पर भीषण गरीबी का खतरा पैदा हो गया है।
दुनिया के कई देशों में महामारी की वजह से स्कूल कई महीने से बंद हैं। दुनिया में कोरोना वायरस के अब तक 76.5 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। 4.25 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने सुझाव दिया है कि प्रभावित देशों की सरकार आने वाली परिस्थितियों को देखकर अभी से योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करे।

- Advertisement -

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बच के रहना रे बाबा… बच के रहना रे… क्वारंटाइन का किया उल्लंघन… 15 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Next Article BIG NEWS : सीएम ने 27 दिवंगतों के आश्रितों को दी अनुकंपा नियुक्ति… प्रदान किए पत्र
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : साय कैबिनेट विस्तार जल्द, अगले हफ्ते हो सकता है मंत्रियों का शपथ ग्रहण, इन चार नामों को लेकर चर्चाएं तेज
छत्तीसगढ़ June 7, 2025
BREAKING NEWS : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए असम से उम्मीदवार का किया ऐलान 
Grand News June 7, 2025
Mahtari Vandan Yojana: क्या आपके पति ने भी की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Mahtari Vandan Yojana: पति ने की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS : बकरीद की खुशियां मातम में बदली, सलीम ने फांसी लगाकर दे दी जान 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?