Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लघु वनोपजों में वेल्यू एडीशन के उद्योगों को हर संभव मदद : सीएम बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

लघु वनोपजों में वेल्यू एडीशन के उद्योगों को हर संभव मदद : सीएम बघेल

Poonam Shukla
Last updated: 2020/06/14 at 3:18 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार लघु वनोपजों और वनौषधियों में वेल्यू एडीशन करने वाले उद्योगों को हर संभव मदद देगी। वेल्यू एडीशन से न केवल वनवासियों को लाभ होगा, बल्कि उद्योगपतियों और व्यवसायियों को भी अच्छा फायदा होगा। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में बस्तर, धमतरी, महासमुन्द, कांकेर, बालोद के उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अधिकांश उद्योगपति और व्यापारी वर्तमान में लघु वनोपजों की खरीदी करके बड़ी कम्पनियों को सप्लाई करते हैं। यदि वे लघु वनोपजों का वेल्यू एडीशन करें, तो इससे जहां स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं व्यापारियों को भी अच्छा लाभ होगा और राज्य सरकार के राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वेल्यू एडीशन के लिए आगे आने वाले उद्योगपतियों और व्यापारियों को कोई अड़चन आती है, तो उसे दूर करने के लिए राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ मदद करेगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -


मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए उद्योगपति और व्यवसायी लघु वनोपज का संग्रह करने वाली समितियों से गुणवत्ता और मूल्य के बारे में चर्चा करें। वेल्यू एडीशन के प्लांट में इन लोगों को काम दें और फिनिशड प्रोडक्ट तैयार कर बड़ी कम्पनियों को दें या व्यापारिक संस्थाओं के माध्यम से इसकी मार्केटिंग कराएं। उन्होंने कहा कि अपनी फैक्ट्री में स्थानीय संग्राहकों को काम दें, इससे उन्हें रोजगार और आय का एक नया जरिया मिलेगा और व्यापारियों को भी लाभ होगा।
चर्चा के दौरान उद्योगपतियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उन पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मोहन भाई पटेल, मुकेश ढोलकिया, जीतेन्द्र चंद्राकर, सुरेश जैन, रोशन अग्रवाल, प्रमोद चंद्राकर और दीपक उपाध्याय सहित अनेक उद्योगपति चर्चा में शामिल हुए।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ब्रेकिंग न्यूज़: दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी
Next Article बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ दर्ज FIR पर रोक लगाने से इनकार किया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BREAKING : पिकनिक मनाने गए दो युवकों की मरौदा डैम में डूबने से मौत
CG BREAKING : पिकनिक मनाने गए दो युवकों की मरौदा डैम में डूबने से मौत
BHILAI छत्तीसगढ़ दुर्ग June 3, 2025
CG NEWS : गुरु श्री अर्जन देव के शहीदी दिवस पर रामगढ़िया सेवा संस्थान द्वारा मीठे शरबत और प्रसाद का वितरण
छत्तीसगढ़ June 3, 2025
ट्रेड एक्सपो यूएसए घोटाला: 1.43 करोड़ की ठगी कर फरार चल रहा राजाराम तारक गिरफ्तार, जेल भेजा गया अब तक 7 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, पुलिस ने की लाखों की संपत्ति जब्त
Grand News June 3, 2025
IPL 2025 Price Money: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा, मिलेंगे इतने करोड़
IPL 2025 Price Money: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश, मिलेंगे इतने करोड़
Cricket खेल June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?