Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब तक की 10 बड़ी खबरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

अब तक की 10 बड़ी खबरे

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/06/16 at 4:55 AM
Neeraj Gupta
Share
7 Min Read
SHARE

1. Big News : क्वारैंटाइन सेंटर में 12 वर्षीय बच्ची ने तोड़ा दम… हड़कंप

मुंगेली। जिले के क्वारैंटाइन सेंटर 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। वह हाल ही में अपने परिजन के साथ यूपी से लौटी थी। परिवार मजदूरी करने गया था। पथरिया ब्लॉक के बावली गांव के रहने वाले इस परिवार को गांव के क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया था। कलेक्टर पीएस एल्मा ने बताया कि बच्ची की जांच की जा रही थी। वह कमजोर थी, उसका हिमोग्लोबिन कम था। मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। सोमवार को भी उसे मिर्गी के दौरे पड़े। बच्ची के शव को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल भेजा गया है। वहां कोरोना जांच भी होगी। इसके बाद पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया होगी। बच्ची में कोरोना के लक्षण नहीं थे।

2 CORONA UPDATE : प्रदेश में आज कुल 44 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है… 116 मरीज हुए डिस्चार्ज…

- Advertisement -
Ad image
 स्वास्थ विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में आज 44 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने की पुष्टि की गई है। वही अच्छी खबर ये भी है कि 116 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त डिस्चार्ज किये गए है।

3.अब तक 3.75 लाख प्रवासी श्रमिक और अन्य लोग सकुशल लौटे छत्तीसगढ़, गृहराज्य लौटने पर श्रमिकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति जताया आभार

- Advertisement -
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों, बसों एवं अन्य माध्यमों से अब तक 3 लाख 75 हजार प्रवासी श्रमिक और अन्य लोग सकुशल छत्तीसगढ़ लौटे हैं। इनमें 78 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के माध्यमों से 1 लाख 6 हजार 928 श्रमिक शामिल हैं। गृहराज्य लौटने पर प्रवासी श्रमिकों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लाॅकडाउन से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण देश के अन्य राज्यों में छत्तीसगढ़ के लाखों मजदूर एवं अन्य लोग रूके हुए थे। राज्य सरकार द्वारा इन श्रमिकों को सुरक्षित छत्तीसगढ़ लाने के लिए बनायी गई कारगर रणनीति, श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था, बसों की व्यवस्था और अधिकारियों की मुस्तैदी से इन श्रमिकों को सकुशल छत्तीसगढ़ वापस लाया जा रहा है।

4. ब्रेकिंग न्यूज़: टंकी में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत, परिवार में छाया मातम, जांच में जुटी पुलिस

- Advertisement -

तेलिबंधा थाना क्षेत्र में गड्डे में गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक मासूम किराना कारोबारी का था। बच्चा आनंद नगर स्थित राधास्वामी सत्संग न्यास का रहने वाल था. इस घटना के बाद आस पास के क्षेत्र में मातम का माहौल बन हुआ है वही पुलिस इस घटना की छान बिन में जुट गई है।

5. BREAKING NEWS : युवती ने की आत्महत्या, कॉम्पिटिशन एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद उठाया ये कदम…

अंबिकापुर के गांधीनगर थाना अंतर्गत से आत्महत्या का मामला सामने आया है PSC की परीक्षा में चौथी बार फेल होने पर 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में मौजूद परिजनों की आवाज सुनकर पडोसी पहुंचे और दरवाजे तोड़कर फंदे से उतरा और मेडिकल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

6. LATEST : सीएम बघेल ने इसलिए है चेताया… कोरोना वारियर्स का रखा जाए ध्यान

प्रदेश में इस समय कुल कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 957 हो चुकी है, वहीं करीब 741 मरीजों को स्वस्थ कर कोरोना वारियर्स डाॅक्टरों ने उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया है। पर इस दौरान 80 से ज्यादा कोरोना वारियर्स डाॅक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पुलिस व प्रशासन के लोग भी इस महामारी की चपेट में आए हैं, जिसके चलते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेहद सख्त आदेश दिया है कि कोरोना वारियर्स के स्वास्थ्य को लेकर कतई कोताही न बरती जाए।

 7. BREAKING : कोरोना संक्रमण के लिए सरकार ने जारी किए जरूरी निर्देश… हर किसी से जुड़ा है यह आदेश

स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विभागीय आदेश जारी किया गया है। निर्देशों के मुताबिक कोरोना ड्यूटी करने वालों को क्वारंटाइन किया जाएगा । हाई रिस्क वालों को 14 दिन और लो रिस्क वालों को 7 दिन क्वारंटाइन अनिवार्य किया गया है। कोविड अस्पताल के प्रमुख हाई और लो रिस्क एक्सपोज़र को तय करेंगे।

8. शेयर बाजार में भारी तेजी, सेंसेक्स 719 अंक तेज खुला

मुम्बई। आज मंगलवार यानी 16 जून 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 718.50 अंक की तेजी के साथ 33947.30 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 214.70 अंक की तेजी के साथ 10228.40 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 784 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 669 शेयर तेजी के साथ और 92 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 23 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।

9. LOCKDOWN POLITICS:राहुल का मोदी पर निशाना, कहा अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक है घमंड

कोरोना संकट और लॉकडाउन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने अल्बर्ट आइंस्टीन का एक वाक्य शेयर किया. राहुल गांधी ने अपने ट्वीटर हैंडल से लिखा कि यह लॉकडाउन साबित करता है कि अज्ञानता से अधिक खतरनाक चीज केवल घमंड है.

10. 20 जून तक आ सकता है 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट का ऐलान, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शुरू की तैयारी

 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आगामी 20 जून तक 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के नतीजों का ऐलान कर सकता है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है। हालांकि अब तक रिजल्ट जारी कर दिए जाने थे।लेकिन लॉकडाउन का प्रभाव और बोनस अंक की प्रक्रिया को देरी की वजह माना जा रहा है। फिलहाल माध्यमिक शिक्षा मंडल रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है। वहीँ इस सप्ताह इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article शेयर बाजार में भारी तेजी, सेंसेक्स 719 अंक बढ़ कर खुला
Next Article जन्मदिन मनाने पहुंचे युवक की कार चोरी हुई, पुलिस ने चोरी का केस किया दर्ज…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : मुख्य सचिव अमिताभ जैन के एक्सटेंशन का आदेश जारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
Accident News : तेज रफ्तार टक्कर में बोलेरो पलटी, महिला की मौत, 8 गंभीर घायल — पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने दिखाया मानवता का परिचय
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 30, 2025
CG NEWS: शाला प्रवेशउत्सव मे शामिल हुए विधायक अनुज, विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं-अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Rashmika Mandanna: पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना ने किया डिजिटल डेब्यू, कहा- अब दिखेगा मेरा रियल अवतार
bollywood Grand News मनोरंजन June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?