रायपुर। लॉकडाउन, क्वारंटाइन उल्लंघन करने एवं जानकारी छिपाने पर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 11 अपराध दर्ज किये हैं। महासमुंद में 3 , बलौदाबाजार में 1, मुंगेली में 6 और रायगढ़ में 1 अपराध दर्ज किये गए हैं।
पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉकडाउन, क्वारंटाइन उल्लंघन करने एवं जानकारी छिपाने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
Advertisements
Advertisements