Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : पानी में जहर मिलाकर तेंदुए का शिकार… खाल बेचते युवक गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

BIG NEWS : पानी में जहर मिलाकर तेंदुए का शिकार… खाल बेचते युवक गिरफ्तार

Desk
Last updated: 2020/06/18 at 10:59 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

विजय सिन्हा की रिपोर्ट

- Advertisement -

गरियाबंद। जिले के पीपरछेड़ी से एक व्यक्ति के कब्जे से तेन्दुआ खाल बरामद किया गया है। इस खाल की कीमत 10 लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक ग्राहक की तलाश के दौरान इस शख्स को गिरफ्तार किया गया। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में रामनाथ नेताम को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने पानी में जहर मिलाकर तेुंदआ का शिकार करने की पूरी वारदात को सिलसिलेवार बताया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पुलिस को गरियाबंद जिले में हीरा, गांजा सहित जानवरों के खाल बिक्री की सूचना मिल रही थी। इसी बीच मुखबिर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति तेंदुआ की खाल के साथ ग्राहक तलाश रहा है। गरियाबंद एसपी को मिली जानकारी के बाद उन्होंने एक टीम तैयार की और ग्राहक बनकर आरोपी को दबोचने की योजना के तहत काम किया गया, जिसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया कि उसने तेंदुआ का शिकार किया, उसके बाद खाल को निकाल लिया और नाखुन, मूंछ व दांत को उसने नष्ट कर दिया।

- Advertisement -

वन्य जीवों की जान पर आफत मंडरा रही है। एक तरफ लगातार हाथियों की मौत का सिलसिला जारी है, तो दूसरी तरफ अपने स्वार्थ की वजह से लोग इन वन्य जीवों का शिकार कर उनके अंगों की तस्करी में जुटे हुए हैं। वहीं इन सब मामलों के बावजूद वन विभाग की उदासीनता गले नहीं उतरती।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article LIVE Nirmala Sitharaman Speech : गरीब कल्याण योजना को लेकर करेंगी बड़ा एलान…
Next Article बड़ी खबर : तीन मरीज स्वस्थ हो कर लौटे घर… स्वास्थ्य विभगा ने दी जानकरी ….
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Instagram: Instagram पर सबसे ज्यादा किसके हैं? फॉलोअर्स
Business Featured Foods Grand News NATIONAL Technology VIRAL VIDEO टेक्नोलॉजी देश मनोरंजन लाइफस्टाइल June 1, 2025
CG : "सुशासन तिहार" के बाद अब मनाया जाएगा "दाई-बबा दिवस", बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, 4 जून को हर जिले में लगेगा हेल्थ मेला
CG : “सुशासन तिहार” के बाद अब मनाया जाएगा “दाई-बबा दिवस”, बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, 4 जून को हर जिले में लगेगा हेल्थ मेला
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
 CG NEWS : संभव स्टील ट्यूब लिमिटेड सरोरा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और उपचार शिविर का आयोजन 
Grand News June 1, 2025
Housefull 5: बॉलीवुड में पहली बार दो अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ रिलीज, 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में धमाल
Housefull 5: बॉलीवुड में पहली बार दो अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ रिलीज, 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में धमाल
Grand News मनोरंजन June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?