Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Uttar Pradesh : प्रतापगढ़ से नोएडा आ रही महिला के साथ चलती बस में दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, बस सीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइम

Uttar Pradesh : प्रतापगढ़ से नोएडा आ रही महिला के साथ चलती बस में दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, बस सीज

Poonam Shukla
Last updated: 2020/06/18 at 9:09 AM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

नोएडा। प्रतापगढ़ से नोएडा आ रही एसी स्लीपर बस में एक महिला के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना हुई है। आरोप है कि चलती बस में चालक ने पिछली सीट पर मुंह दबाकर वारदात को अंजाम दिया। नोएडा पहुंचकर महिला ने पुलिस से शिकायत की। इस मामले में कोतवाली सेक्टर 20 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और एक आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया है। 

वही मुख्य आरोपी समेत अन्य लोग अभी फरार हैं। पुलिस ने बस को सीज कर लिया है और बस मालिक की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली महिला का पति नोएडा में रहते हैं। महिला अपने दो बच्चों के साथ मंगलवार देर शाम करीब 7:30 बजे प्रतापगढ़ में नोएडा के लिए एक प्राइवेट एसी बस में सवार हुई। बस में दो चालक रतन व दीपक और कंडक्टर मयूरी था। इसके अलावा करीब दो दर्जन सवारी बस में बैठे थे। रात में जब बस लखनऊ से मथुरा वाली सड़क पर निकली तो उस वक्त दीपक बस चला रहा था।
 
आरोप है कि रात के वक्त महिला बस के सबसे पीछे वाली सीट पर सो रही थी तभी चालक रतन उसके पास पहुंचा और उसका मुंह दबा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने इसकी सूचना फोन से नोएडा में दी। इसके बाद उसका पति अपने साथियों के साथ सेक्टर 18 पहुंच गया वहां महिला उतर गई और महिला के पति ने बस को रोकने का प्रयास। बस नहीं रुकी तो महिला के पति ने ऑटो से पीछा कर सेक्टर 62 के पास बस को रोक लिया। इसके बाद पुलिस की टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिस की टीम ने बस को सीज कर लिया और मौके से चालक दीपक को गिरफ्तार कर लिया। 

- Advertisement -
Ad image

मुख्य आरोपी रतन के साथ अन्य लोग फरार हो गए। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि नोएडा पुलिस को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तुरंत ही कोतवाली सेक्टर 20 में मुकदमा दर्ज किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि बस मालिक की तलाश की जा रही है। महिला की मेडिकल परीक्षण मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया जा रहा है। डीसीपी ने बताया कि बस में जितने सहयात्री थे उनकी पहचान की जा रही है और उनके बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article जानिए क्या है और कैसे करेगा ट्वीटर में VOICE ट्वीट फीचर…
Next Article BIG NEWS : नक्सली मददगार भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित… प्रदेशाध्यक्ष साय की पहली बड़ी कार्रवाई
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : किसान से रिश्वत और झूठे केस का मामला, SSP के निर्देश पर आरक्षक सस्पेंड, TI पर भी जांच शुरू, DSP स्तर पर जांच के आदेश 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 24, 2025
MANTRALAY
CG TRANSFER NEWS : वन विभाग में बड़ी फेरबदल, कई कर्मचारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट 
Breaking News छत्तीसगढ़ July 24, 2025
 CG NEWS : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 62 लाख के ईनामी 13 नक्सलियों ने किया सरेंडर 
Breaking News कांकेर छत्तीसगढ़ July 24, 2025
Aadhar card : काम की खबर, अब सिर्फ सरकारी दफ्तरों में ही बनेगा आधार कार्ड
Aadhar card : काम की खबर, अब सिर्फ सरकारी दफ्तरों में ही बनेगा आधार कार्ड
Technology छत्तीसगढ़ July 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?