Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 1962 भारत-चीन युद्ध , शहीदों की पत्नियाँ हुई आग बबूला… बोली दे मुहतोड़ जवाब…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

1962 भारत-चीन युद्ध , शहीदों की पत्नियाँ हुई आग बबूला… बोली दे मुहतोड़ जवाब…

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/06/19 at 5:37 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

चीन से हुई हिंसक झड़प में 20 जवानों की शहादत से मध्य प्रदेश के चंबल की वीर नारियों (शहीदों की पत्नियों) में गुस्सा है। साल 1962 में चीन से युद्ध में शहीदों की वीर नारियों के जख्म फिर हरे हो गए। उनका कहना है चीन ने 1962 में भी देश के जवानों को धोखे से मारा था। इस बार भी हमारे देश के वीर जवानों से धोखा हुआ है। वीर नारियों का कहना है कि उम्र इजाजत नहीं देती, वरना वे अपने पति की तरह चीन से टकराने के लिए तैयार हैं। चीन को इस धोखे के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। मालूम हो, 1962 में चीन से युद्ध में भिंड जिले के 18 जवान शहीद हुए थे। इनमें से चार वीर नारियों ने अपने इरादे बताए।

- Advertisement -

अब सेना के पास अत्याधुनिक हथियार हैं, जवाब दो..

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

– 21 अक्टूबर 1962 में शहीद जवान अतिबल सिंह कुशवाह की 80 वर्षीय पत्नी वीर नारी शांति देवी कहती हैं कि तब के युद्ध और इस बार में बड़ा फर्क है। तब हमारे जवानों के पास अच्छे हथियार नहीं थे, लेकिन अब अत्याधुनिक हथियार हैं। चीन को जवाब देना चाहिए। जवाब ऐसा हो कि जब तक दुनिया रहे, चीन हमारे देश की ओर आंख उठाकर देखने की हिमाकत न कर सके।

- Advertisement -

– शहीद जवान सामंत सिंह की 82 वर्षीय पत्नी कमलादेवी कहती हैं कि चीन पहले भी धोखेबाज था। आज भी उसकी फितरत वैसे ही है। चीन से हुई हिंसक झड़प में 20 जवानों की शहादत ने पति की शहादत की याद ताजा करा दी। चीन को सबक सिखाने से वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को सुकून मिलेगा।

- Advertisement -

– शहीद जवान परमाल सिंह की 85 वर्षीय पत्नी प्रेमा देवी कहती हैं कि पति का आखिरी बार चेहरा देखना भी नसीब नहीं हुआ था। सिर्फ उनकी शहादत की सूचना आई थी। वीर नारी का कहना है चीन ने पहले युद्ध में गोला-बारूद इस्तेमाल किया था। अब धोखे से पत्थर-सरिया इस्तेमाल किया है। चीन को सबक सिखाना ही अंतिम उपाय है।

चीन से युद्ध में 21 अक्टूबर 1962 को भिंड जिले के रहने वाले 10 जवान शहीद हुए थे। इसी दिन किशूपुरा गांव निवासी हेम सिंह, जरसेना मेहगांव निवासी भगवान सिंह गुर्जर, खेराट अटेर निवासी बड़े सिंह, रौन निवासी रमेश सिंह, बिजौरा अटेर निवासी शमशेर सिंह, भारौली निवासी अतिबल सिंह, फूफ निवासी परमाल सिंह, जगनपुरा मिहोना निवासी सामंत सिंह, रानीपुरा अटेर निवासी रामकुमार सिंह, रानीपुरा अटेर निवासी चिमन सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : जिला पंचायत सदस्य को बनाया बंधक… जमकर पिटाई… रेत माफियाओं ने दिखाई गुंडागर्दी
Next Article शहीद गणेश पंचतत्व में विलीन… अंतिम यात्रा में रो पड़ा पूरा गांव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त, उच्च न्यायालय ने किया याचिका खारिज
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 3, 2025
Mahasamund : नगर पंचायत तुमगांव के ग्रामीणों ने घेरा वामा डेयरी, बोले- 421 रुपए की पेमेंट स्लिप में हस्ताक्षर कराकर 250 रुपए दे रहे मजदूरी
Mahasamund : नगर पंचायत तुमगांव के ग्रामीणों ने घेरा वामा डेयरी, बोले – 421 रुपए की पेमेंट स्लिप काटकर 250 रुपए दे रहे मजदूरी
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 3, 2025
CG Pandit Pradeep Mishra Katha: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर होगी सीहोर वाले बाबा की कथा, तय हुई तारीख, पढ़िए पूरी डिटेल्स ...
CG Pandit Pradeep Mishra Katha: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर होगी सीहोर वाले बाबा की कथा, तय हुई तारीख, पढ़िए पूरी डिटेल्स …
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 3, 2025
CG : छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में निकलेगी नई रेल लाइन, बनेंगे 21 नए स्टेशन
CG : छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में निकलेगी नई रेल लाइन, बनेंगे 21 नए स्टेशन
Grand News छत्तीसगढ़ June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?