Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : कोरोना संक्रमित विधायक ने राज्यसभा वोटिंग में लिया हिस्सा, जानिए फिर हुआ क्या ?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona Cases

BREAKING : कोरोना संक्रमित विधायक ने राज्यसभा वोटिंग में लिया हिस्सा, जानिए फिर हुआ क्या ?

Vijay Sinha
Last updated: 2020/06/19 at 10:37 AM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
पुलिस का रियलिटी टेस्ट
पुलिस का रियलिटी टेस्ट
SHARE

मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए रिक्त हुए 3 स्थानों की पूर्ति के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया और चार घंटे में सभी 206 विधायकों, मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस बीच कांग्रेस के कोरोना से संक्रमित एक विधायक बकायदा पीपीई किट पहनकर अस्पताल से मतदान केंद्र तक पहुंचे और अपना वोट डाला।

कोरोना संक्रमित विधायक को एक विशेष गेट से मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया और उनके आगमन और प्रस्थान के क्रमश पहले और बाद में पूरे क्षेत्र को पूरी तरह सेनिटाइज किया गया। इसके पहले सुबह 9 बजे से शुरू हुए मतदान में दोपहर 12 बजे तक 205 विधायकों ने अपने अपने वोट डाल दिए थे।

- Advertisement -
Ad image
कोरोना संक्रमित विधायक ने डाला वोट

अंत में कोरोना संक्रमित विधायक से पूरे सुरक्षा इंतजाम के बीच मतदान करवाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित, भाजपा, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी के अलावा चार निर्दलीय विधायकों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

- Advertisement -

दोपहर 12 बजे तक विधानसभा के 205 सदस्यों ने अपने अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया था। इसके बाद कांग्रेस के एक विधायक, जो हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए थे और एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें भी पूरे सुरक्षा इंतेजामों के बीच एंबुलेंस से विधानसभा लाया गया और मतदान करवाया गया।

- Advertisement -

हालांकि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विधानसभा के अधिकारियों की ओर से कोरोना संक्रमित विधायकों को डाक मतपत्र में भी मतदान करने की सुविधा मुहैया कराई गई थी, लेकिन एक मात्र कोरोना संक्रमित कांग्रेस विधायक ने अस्पताल से मतदान केंद्र आने तक का विकल्प चुना।

राज्यसभा की रिक्त तीन सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी के ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुमेर सिंह सोलंकी और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, फूलसिंह बरैया उम्मीदवार हैं, जिनके बीच मुख्य मुकाबला है। विधानसभा में सदस्य संख्या के अनुसार भाजपा के पक्ष में दो और कांग्रेस के पक्ष में एक सीट जाना सुनिश्चित माना जा रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : अब इस जिले में मिले 3 नए पाॅजिटिव… 47 मरीज डिस्चार्ज… एक्टिव मरीजों की संख्या 694 हुई
Next Article WATCH VIDEO: सामाजिक कार्यकर्ता ममता शर्मा का बेटा हिस्ट्रीशीटर घोषित, शराब के नशे में की मारपीट, बिच सड़क युवती से कर रहा था बदतमीजी ….फिर हुआ ये
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

aaj ka raashiphal: इन 3 राशियों पर रहेगी किस्मत की खास मेहरबानी, कौन रहेगा परेशान?
Grand News राशिफल June 19, 2025
Aaj ka Rashifal: गुरुवार किस राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, कौन रहेगा परेशान? पढ़ें अपना राशिफल
राशिफल June 19, 2025
CG BREAKING : अस्पतालों में फोटो और वीडियो पर रोक का विवादित आदेश निरस्त, पत्रकारों के विरोध के बाद मंत्री जायसवाल ने लिया फैसला
Breaking News छत्तीसगढ़ June 18, 2025
CG NEWS : ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर ठगी, भाजपा नेता बताकर किसानों से वसूले लाखों 
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?