Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रोका छेका की पूजा चल रही थी तभी आ गया मुख्यमंत्री का फोन, ग्रामीणों में खुशी की लहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुरसरकारस्वास्थ्य

रोका छेका की पूजा चल रही थी तभी आ गया मुख्यमंत्री का फोन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

GrandNews
Last updated: 2020/06/19 at 10:08 AM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर आज से पूरे प्रदेश में खरीफ फसलों को मवेशियों से बचाने के लिए रोका-छेका की तैयारियां गांव-गांव में प्रारंभ हो गई हैं। जिनमें पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामीण बड़े उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से दुर्ग जिले के ग्राम पतोरा में आयोजित रोका-छेका की रस्म में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। ग्राम पतोरा में भी इस रस्म का आयोजन किया गया था। ग्रामीणों के लिए यह क्षण और भी खुशी में बदल गया क्योंकि पूजा के तुरंत पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉल के माध्यम से यहां के ग्रामीणों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने सरपंच से पूछा कि गायों की पूजा हो गई। आप सभी ने क्या संकल्प ले लिया। आप लोगों के उत्साह को देखकर बहुत खुशी महसूस हो रही है। गौठान को आगे बढ़ाने के लिए गठित समिति के सदस्य सभी ग्रामीण जन उत्साह से जुटे दिख रहे हैं। रोका छेका की रस्म को मनाने के लिए आप लोग इतने मेहनत से काम कर रहे हैं। यह बहुत खुशी की बात है रोका-छेका हमारी ग्रामीण संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। इस परंपरा को निभाने के लिए आप लोगों के द्वारा जो यत्न किया गया है। आप लोग इतने उत्साह से जुड़े हैं यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। सरपंच अंजीता साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज हम लोगों ने सभी से मवेशियों को गौठान में ही रखने की शपथ लिवाई है। इसके लिए हम लोगों ने गौठान में पूरी तैयारी कर ली है। पैरा एकत्रित कर लिया है। पैरा काटने की मशीन भी हम लोगों ने रख ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ फसल को बचाने के लिए रोका-छेका बहुत जरूरी परंपरा है। पहले गांव के सभी लोग ऐसे ही संकल्प लेते थे और उसके बाद फसल की रक्षा होती थी। मुख्यमंत्री ने गांव के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अश्विनी साहू से भी चर्चा की। अश्विनी साहू ने बताया कि गांव में रोकाछेका के लिए दो-तीन दिनों से तैयारी की जा रही थी। सभी को रोका-छेका के दिन सामूहिक शपथ लेने के लिए प्रेरित किया गया है। सभी उत्साह से शपथ लेने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके अलावा गौठान में भी खरीफ फसल के लिए मवेशियों को रखने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। साहू ने गौठान की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पहाटिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि पहाटिया लोगों के अच्छे कार्य की वजह से ही गौठान आगे बढ़ रहा है। उन्होंने गांव वालों को खरीफ फसल की शुभकामनाएं भी दी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर पूरे प्रदेश में 19 जून से 30 जून तक रोका-छेका अभियान प्रारंभ किया गया है। फसलों की सुरक्षा और बहुफसली क्षेत्र के विस्तार के लिए रोका-छेका प्रथा पर प्रभावी अमल सुनिश्चित करने 19 जून से 30 जून तक प्रदेश भर में लोग चर्चा करेंगे। ग्रामीण और शहरी पशुपालक खुली चराई रोकने और सड़कों को मवेशीमुक्त बनाने के उपायों और रणनीतियों पर मंथन करेंगे। वे इस दौरान फसलों को चराई से बचाने मवेशियों का रोका-छेका करने शपथ भी लेंगे। गौठानों में विविध आयोजनों के जरिए कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की योजनाओं से किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुली चराई से खेती को होने वाले नुकसान को रोकने परंपरागत रोका-छेका प्रथा पर गंभीरता से अमल करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इससे पूरे वर्ष भर खेती संभव होगी और बहुफसली क्षेत्रों का विस्तार होगा। रोका-छेका से खेतों, बाड़ियों और उद्यानों की सुरक्षा के साथ पशुधन भी सुरक्षित रहेंगे। इसमें नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजना के तहत गांव-गांव में स्थापित गौठान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। खेती के लिए जैविक खाद उपलब्ध कराने के साथ ही गौठान ग्रामीणों के लिए आजीविका केंद्र के रूप में विकसित हो रहे हैं। सभी गांवों में 19 जून से 30 जून तक कृषि और किसानों से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपाय सुनिश्चित करते हुए किया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : सीएम सुरक्षा का एक गार्ड कोरोना पाॅजिटिव… 22 जवानों का लिया गया था सैंपल
Next Article BREAKING : अब इस जिले में मिले 3 नए पाॅजिटिव… 47 मरीज डिस्चार्ज… एक्टिव मरीजों की संख्या 694 हुई
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : किसान से रिश्वत और झूठे केस का मामला, SSP के निर्देश पर आरक्षक सस्पेंड, TI पर भी जांच शुरू, DSP स्तर पर जांच के आदेश 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 24, 2025
MANTRALAY
CG TRANSFER NEWS : वन विभाग में बड़ी फेरबदल, कई कर्मचारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट 
Breaking News छत्तीसगढ़ July 24, 2025
 CG NEWS : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 62 लाख के ईनामी 13 नक्सलियों ने किया सरेंडर 
Breaking News कांकेर छत्तीसगढ़ July 24, 2025
Aadhar card : काम की खबर, अब सिर्फ सरकारी दफ्तरों में ही बनेगा आधार कार्ड
Aadhar card : काम की खबर, अब सिर्फ सरकारी दफ्तरों में ही बनेगा आधार कार्ड
Technology छत्तीसगढ़ July 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?