Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 9 घंटे की पूछताछ में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने किए कई खुलासे… डिप्रेशन, फिल्म इंडस्ट्री व निजी रिश्तो को लेकर ये बात आई सामने…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

9 घंटे की पूछताछ में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने किए कई खुलासे… डिप्रेशन, फिल्म इंडस्ट्री व निजी रिश्तो को लेकर ये बात आई सामने…

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/06/20 at 5:46 AM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
SHARE

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत स‍िंह राजपूत की सुसाइड से बॉलीवुड एकदम से हिल गया है। फिल्मी सितारे…सुशांत के निधन से सदमे में है। मुंबई पुलिस, सुशांत के सुसाइड की गुत्थी को सुलझाने के लिए उनके करीबियों से पूछताछ कर रही है। इसी कड़ी में बांद्रा पुलिस ने गुरुवार को सुशांत की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। पूछताछ में रिया ने सुशांत के सुसाइड से सबंधित कई राज खोले हैं।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, सुशांत ने मरने से पहले रिया को कॉल किया था। और रिया-सुशांत एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे। इसलिए पुलिस रिया से पूछताछ कर रही है। रिया सुबह 11 बजे पुलिस स्टेशन पहुंची और करीब 9 से 10 घंटे के बाद बाहर निकली। तो आइए जाने रिया के पुलिस स्टेटमेंट के बारे में …

- Advertisement -

सुशांत के साथ हुई थी रिया की लड़ाई

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस इंटेरोगेशन के दौरान रिया चक्रवर्ती से सुशांत संग उनके निजी रिश्ते, शादी की बात से लेकर उनके दोस्तों संग उनकी बॉन्डिंग, डिप्रेशन और इंडस्ट्री के साथ सुशांत सिंह के रिश्तों से जुड़े कई सवाल पूछे गए हैं। यहां पहुंच रही रिपोर्ट्स के अनुसार रिया ने पूछताछ में बताया की वो और सुशांत कार्टर रोड, खार स्थित एक पेंट हाउस में साथ मिलकर रह रहे थे। इसे सुशांत ने अपने दोस्त सिद्धार्थ पिटानी के साथ मिलकर किराए पर लिया हुआ था। हालांकि सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले ही रिया ने ये मकान छोड़ दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, रिया ने ये भी माना है कि सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले उन दोनों की लड़ाई हो गई थी।हालांकि बाद में दोनों के बीच मैसेज और फोन से बातचीत होती रहती थी। रिया ने पुलिस को इस लड़ाई के बाद एक-दूसरे को भेजे गए मैसेजस को भी दिखाया। और ये भी कहा है कि लड़ाई के बाद फोन कॉल के जरिए भी दोनों के बीच बातचीत हुई थी।

- Advertisement -

सितंबर 2019 से डिप्रेशन में रहने लगे थे सुशांत

- Advertisement -

रिया चक्रवर्ती ने पुलिस को बयान दिया है कि दोनों जल्द ही एक घर लेने वाले थे और साल 2020 के आखिरी तक दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले थे। रिया ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2019 में दिल बेचारा फिल्म पूरी करने के बाद से सुशांत को डिप्रेशन होने के संकेत मिलने लगे थे। शुरुआत में सुशांत ने उसे नज़रअंदाज़ करना शुरू किया, लेकिन धीरे धीरे तकलीफ़ बढ़ने लगी।रिया के अनुसार, वह खुद सुशांत को डॉक्टर के पास ले गई और सुशांत का इलाज शुरु कराया। रिया के मुताबिक़ सुशांत दवाइयां ठीक से नहीं ले रहे थे। कभी कभी सुशांत एकदम से चुप रहते तो कभी कभी उनका अलग ही मूड रहता था। रिया कहना है जब तक वह सुशांत के पास रही तब तक उनका अच्छे से ख्याल रखा लेकिन एक समय सुशांत ने खुद अकेले रहने की बात की और मुझे घर भेज दिया।*

सुशांत ने रिया को कहा था….यशराज फिल्म छोड़ने के लिए

रिया ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि सुशांत ने करीब एक साल पहले जब वो रिलेशनशिप में नहीं थे। उसने यशराज फ़िल्म छोड़ने के लिए कहा था। इस बारे में सुशांत से जब मैंने पूछा कि ऐसा क्यों कर रहे हो..? तो सुशांत ने ज्यादा कुछ नहीं कहते हुए बस यशराज छोड़ने के प्रेशर डाला था। लेकिन रिया ने ऐसा नहीं किया। क्योंकि उसे ऐसा कोई अनुभव नहीं हुआ था।
रूमी जाफरी की फिल्म करने के लिए एक्साइडेट थे सुशांत। रिया ने बताया कि वो दोनों रूमी जाफरी के निर्देशन में एक फिल्म करनेवाले थे। जिसे वासू भगनानी प्रोड्यूस करने वाले थे। फ़िल्म फ़रवरी में फ़्लोर पर जानेवाली थी। फिर मई में शूटिंग शुरु होनी थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से वैसा नहीं हो पाया। सुशांत अपने फ़्यूचर प्रोजेक्ट्स को लेकर काफ़ी उत्साहित थे।उस पर काम कर रहे थे। रिया उनके प्रोजेक्ट में भी उनकी सपोर्ट कर रही थी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : राजिम थाने का पुलिस जवान निकला पाॅजिटिव… पूरा स्टाफ क्वारंटाइन
Next Article BREAKING : लाखों खर्च बनाया माना कोविड अस्पताल… अब लगेगा इस पर ताला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

देर रात CMHO का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, ,प्रीमैच्योर डिलीवरी के दौरान खुद मैदान में उतरीं डॉ. गार्गी, नवजात को बचाने संभाली कमान। बार-बार मिल रही शिकायतों के बीच सीधा एक्शन, अस्पताल में लापरवाहों पर जल्द गिरेगी गाज।
Grand News May 16, 2025
CGNEWS:जिले में संचालित ईंट भट्ठों में बाल श्रम जोरों पर: पढ़ने की उम्र में काम कर रहे बच्चे, बाल श्रम रोकने में प्रशासन नाकाम
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 15, 2025
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी.....
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी…..
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?