Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अभ‍िनव कश्‍यप की मुश्‍किल बढ़ी, सोहेल खान ने किया मानहानि का केस ! सलमान खान के परिवार पर लगाये थे गंभीर आरोप…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

अभ‍िनव कश्‍यप की मुश्‍किल बढ़ी, सोहेल खान ने किया मानहानि का केस ! सलमान खान के परिवार पर लगाये थे गंभीर आरोप…

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/06/20 at 5:13 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या कर लेने वाले कदम के बाद अभिनव कश्यप और खान परिवार के बीच में पैदा हुआ तनाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अभिनव कश्यप की तरफ से सलमान खान और उनके परिवार पर लगातार लगाए जा रहे आरोपों को ध्यान में रखते हुए सलमान के भाई सोहेल खान ने अभिनव कश्यप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है। सोहेल के भाई अरबाज खान ने इस खबर की पुष्टि की है।

- Advertisement -

अरबाज ने मीडिया से कहा है, ‘हम पहले ही कह चुके हैं कि हमें अभिनव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी होगी इसलिए सोहेल ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है। अभिनव के लगाए हुए मेरे परिवार पर आरोप बिल्कुल बेबुनियाद हैं। उन्होंने मुझ पर, सलमान और सोहेल पर और हमारे पिताजी पर, साथ ही हमारे सम्मान पर आरोप लगाया है। उन्होंने हमें कानूनी कार्रवाई करने पर मजबूर किया है। इसके लिए वह खुद ही जिम्मेदार हैं।’

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इस मामले में सलीम खान का कहना है कि अपनी असफलता के लिए किसी दूसरे को जिम्मेदार ठहराना कहां का न्याय है? वह कहते हैं, ‘क्या हमारे पास किसी भी फिल्म को फ्लॉप करने की शक्ति है? ऐसे लोगों को कभी सराहा नहीं जाना चाहिए। हमने उन्हें ‘दबंग 2′ ऑफर की थी लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। मामला वहीं पर खत्म हो जाता है। मैंने अपने पूरे फिल्मी करियर में 40 फिल्में लिखी हैं और उन्होंने अपने स्टेटमेंट में मेरा भी नाम डाल दिया और मुझ पर भी इल्जाम लगा दिया। उन्हें शर्म आनी चाहिए जो उन्होंने किया है।’

- Advertisement -

बता दें कि अभिनव कश्यप ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ बनाई थी। अभिनव का कहना है कि इस फिल्म के दौरान सलमान खान और उनके परिवार ने उनके साथ बहुत नाइंसाफी की। उन्होंने अभिनव से ‘दबंग’ फ्रेंचाइजी भी छीन ली। 

- Advertisement -

अभिनव कहते हैं कि अब हालत ऐसी है कि उन्हें इंडस्ट्री में कोई काम भी नहीं देता। यह सभी इल्जाम वह बहुत पहले से लगाते आ रहे हैं लेकिन इस मामले ने तूल तब पकड़ लिया जब सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या वाले मामले के बाद इंडस्ट्री में वंशवाद और गुटबाजी जैसे मामले सामने आने लगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अब तक की 10 बड़ी खबरें…
Next Article BIG NEWS : जवान ने पत्नी को गोली मार… कर ली खुदकुशी… दोनों की मौत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Post Office Scheme : रोजाना जमा करें मात्र 50 रूपये, मिलेंगे 35 लाख, ऐसे उठाए Post Office की इस स्किम का लाभ 
देश May 31, 2025
Urgent loan: क्या आपको तत्काल ऋण की आवश्यकता है? जानिए कैसे मिलेगा तुरंत लोन.
Business Grand News May 31, 2025
PM Modi : पीएम मोदी ने जारी किया 300 रुपये का सिक्का, साथ ही दी कई बड़ी सौगातें 
Grand News May 31, 2025
CG NEWS : राइस मिल से सरकारी धान गायब, राइस मिलर्स को शोकॉज नोटिस, घोटाले पर होगी कार्रवाई?
छत्तीसगढ़ महासमुंद May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?