Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : लघु वनोपजों की संख्या बढ़कर हुई 31, समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी..
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

BIG NEWS : लघु वनोपजों की संख्या बढ़कर हुई 31, समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी..

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/06/20 at 7:02 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश के वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में 25 से बढ़ाकर अब 31 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने का अहम निर्णय लिया गया है। इन लघु वनोपजों में वन तुलसी बीज, वन जीरा बीज, इमली बीज, बहेड़ा कचरिया, हर्रा कचरिया तथा नीम बीज को शामिल किया गया है।

निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार इनमें वन तुलसी बीज 16 रूपए, वन जीरा बीज 70 रूपए, ईमली बीज 11 रूपए, बहेड़ा कचरिया 20 रूपए, हर्रा कचरिया 25 रूपए तथा नीम बीज 27 रूपए प्रति किलोग्राम की दर पर खरीदी की जाएगी। हर्रा कचरिया के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 23 रूपए में राज्य सरकार द्वारा 2 रूपए की वृद्धि करते हुए 25 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि राज्य में इसके पहले वर्ष 2018 तक मात्र 7 लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था की गई थी। वर्तमान सरकार द्वारा वनवासियों को लघु वनोपजों के जरिए बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले लघु वनोपजों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी करते हुए अब 31 लघु वनोपजों कर दी गई है। इससे वनांचल में रहने वाले लोगों को जहां बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा, वही उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

राज्य में इसके पहले खरीदी की जाने वाली 25 लघु वनोपजों में साल बीज, हर्रा, ईमली बीज सहित, चिरौंजी गुठली, महुआ बीज, कुसुमी लाख, रंगीनी लाख, काल मेघ, बहेड़ा, नागरमोथा, कुल्लू गोंद, पुवाड़, बेल गुदा, शहद तथा फूल झाडू, महुआ फूल (सूखा), जामुन बीज (सूखा), कौंच बीज, धवई फूल (सूखा), करंज बीज, बायबडिंग और आंवला (बीज सहित) तथा फूल ईमली (बीज रहित), गिलोय तथा भेलवा की खरीदी की जा रही थी। राज्य सरकार द्वारा कुसुमी लाख, रंगीनी लाख और कुल्लू गोंद की खरीदी में समर्थन मूल्य के अलावा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article जानिए 21 जून के ग्रहण की जानकारियां, कब से शुरू होगा ग्रहण, सूतक का समय और प्रभाव सब कुछ…
Next Article BREAKING : दुर्ग सेंट्रल में कैदी फांसी पर झूला… हड़कंप में जेल प्रशासन
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर खैरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 करोड़ के लेनदेन का रिकॉर्ड जब्त
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ July 11, 2025
CG News : कांकेर में पुलिस लाइन में 10 आवारा कुत्तों को गोली मारने का आरोप, वीडियो वायरल
Grand News कांकेर क्राइम छत्तीसगढ़ July 11, 2025
CG NEWS: शाला प्रवेश उत्सव 2025 में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया स्वागत
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 11, 2025
CG NEWS: बारिश में भीगते रहे छात्र नेता, बोले – शराब गांव-गांव पहुंची, पर स्कूलों तक किताबें नहीं! कटोरा लेकर मांगी बच्चों के लिए किताबें,
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव July 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?