Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: डिजिटल सुनवाई के दौरान बिस्तर पर लेटा हुआ था वकील, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी.. कहा…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमसामाजिक

डिजिटल सुनवाई के दौरान बिस्तर पर लेटा हुआ था वकील, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी.. कहा…

Poonam Shukla
Last updated: 2020/06/20 at 12:14 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में डिजिटल सुनवाई के दौरान एक वकील बिस्तर पर लेटे हुए और टी-शर्ट पहनकर पेश हुआ जिसपर न्यायाधीश ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सुनवाई की जन प्रकृति को ध्यान में रखते हुए ‘अदालत के न्यूनतम शिष्टाचार’ का पालन किया जाए।

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुकदमों में भाग ले रहे वकील ‘पेश होने योग्य’ नजर आने चाहिए और ऐसी तस्वीरें दिखाने से बचना चाहिए जो उपयुक्त नहीं हैं। न्यायमूर्ति एस रविंद्र भट ने वकील की इस संबंध में माफी स्वीकार कर ली। वकील ने माफी मांगते हुए न्यायालय से कहा, ‘टी-शर्ट पहनकर बिस्तर पर लेटे हुए अदालत में पेश होना अनुचित’ है। 

- Advertisement -
Ad image

न्यायालय ने 15 जून के अपने आदेश में कहा, अदालत का यह मानना है कि जब वकील अदालत में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सुनवाई में पेश हो तो उन्हें पेश होने योग्य होना चाहिए और ऐसी तस्वीरें दिखाने से बचना चाहिए जो उपयुक्त नहीं हैं और जिसे उनके घरों की निजता के दायरे में ही बर्दाश्त किया जा सकता है।
उच्चतम न्यायालय ने कहा, हम सभी कठिन दौर से गुजर रहे हैं और डिजिटल अदालतों द्वारा सुनवाई दिनचर्या का हिस्सा बन गई है। सुनवाई की जन प्रकृति को देखते हुए सभ्य परिधान, वीडियो की पृष्ठभूमि के लिहाज से अदालत के न्यूनतम तौर तरीकों का पालन किया जाना चाहिए।

- Advertisement -

दरअसल यह घटना तब हुई जब शीर्ष न्यायालय हरियाणा में रेवाड़ी की एक पारिवारिक अदालत में लंबित एक मामले को बिहार के जहानाबाद में सक्षम अदालत में स्थानांतरित करने के अनुरोध वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा था।

- Advertisement -

इस साल अप्रैल में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी जब वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हुई सुनवाई में एक वकील बनियान पहनकर पेश हुआ था जिसपर राजस्थान उच्च न्यायालय ने नाराजगी जताई थी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article जानिए किसकी गलती से कोल माइंस को हुआ करोड़ों का नुकसान, क्या जिम्मेदारों के चेहरे आएंगे सामने ?
Next Article BIG NEWS : मुंबई हमले का मास्टर माइंड तहव्वूर राणा गिरफ्तार… अमेरिका से प्रत्यर्पण की मांग
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG : चांपा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक
CG : चांपा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
CG
CG: आज़ादी के 77 साल बाद भी बिलासपुर का पताईडीह गांव सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
EID AL ADHA: रायपुर समेत देशभर के ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, मुल्क की सलामती और अमन-चैन की मांगी दुआएं
EID AL ADHA: रायपुर समेत देशभर के ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, मुल्क की सलामती और अमन-चैन की मांगी दुआएं
Exclusive छत्तीसगढ़ देश रायपुर June 7, 2025
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में थमा मानसून, तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि, अगले 24 घंटों में कई जिलों में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट 
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में थमा मानसून, तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि, अगले 24 घंटों में कई जिलों में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?