Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Surya Grahan 2020 : ग्रहण का अनोखा नजारा देखने के लिए रहें तैयार, कुछ ही देर में सूर्य ग्रहण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsExclusiveGrand Newsछत्तीसगढ़

Surya Grahan 2020 : ग्रहण का अनोखा नजारा देखने के लिए रहें तैयार, कुछ ही देर में सूर्य ग्रहण

Poonam Shukla
Last updated: 2020/06/21 at 4:52 AM
Poonam Shukla
Share
5 Min Read
SHARE

Solar Eclipse, अब से थोड़ी देर बाद ग्रहण शुरू होने वाला है। यह नजारा बहुत ही खास तरह होगा जिसमें सूर्य अंगूठी की तरह दिखाई देने वाला है। यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण है। सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 24 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 3 बजकर 4 मिनट पर समाप्त होगा। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार, जो रिंग ऑफ फायर की तरह दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण रविवार को मिथुन राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगेगा। मिथुन बुध ग्रह की राशि है और मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी मंगल ग्रह है।  

21 जून के बाद दिसंबर में अगला सूर्य ग्रहण
आज यानी 21 जून के बाद अगला सूर्य ग्रहण 15 दिसंबर को देख जा सकेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण से सूतक मान्य नहीं रहेगा।

- Advertisement -
Ad image

भारत के अलावा यहां भी देख जा सकेगा सूर्य ग्रहण
भारत के अलावा यह सूर्य ग्रहण कई देशों में भी देखा जा सकेगा जिसमें प्रमुख रूप से नेपाल, कांगो, अफ्रीका और पाकिस्तान है । अलग-अलग जहगों पर सूर्य ग्रहण का समय भी अलग रहेगा।

ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा हावी रहती हैं नकारात्मक शक्तियां
शास्त्रों में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा नकारात्मक शक्तियां हावी रहती है। राहु के द्वारा सूर्य को ग्रास करने पर ऊर्जा देने वाले सूर्य कुछ समय के लिए उनकी शक्ति कुछ समय के लिए क्षीण हो जाती है। ऐसे में वातावरण में दूषित शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है। इसलिए सूर्य ग्रहण के दौरान खाना नहीं खाया जाता है और संयम रखा जाता है।

ग्रहण शुरू होते ही करें मंत्रों का जाप
जैसे ही सूर्य ग्रहण आरंभ हो वैसे ही मंत्रों का जाप करना शुरू कर देना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण के समय राहू सूर्य को ग्रास कर लेता है ऐसे में सारे देवताओं को कष्ट होने लगता है। ऐसे में लगातार मंत्रों के जाप से देवताओं को इस ग्रहण के दौरान राहत मिलती है।

तीन तरह के होते हैं सूर्य ग्रहण
एक वर्ष में अधिकतम 2 सूर्य ग्रहण जरूर आते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर घटित होता है। सूर्य ग्रहण तीन प्रकार का होता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और वलयाकार सूर्य ग्रहण।

काफी देर तक रहेगा यह सूर्य ग्रहण
साल का पहला सूर्य ग्रहण बस कुछ ही देर में लगने वाला है। इस वलयाकार सूर्य ग्रहण को देखने में काफी समय रहेगा। सूर्य ग्रहण लगभग 6 घंटों तक चलेगा। 
 

जिन राशियों पर अशुभ प्रभाव वह करें ये उपाय
ग्रहण का सभी राशियों पर असर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए यह ग्रहण अच्छा फल देगा वहीं कुछ राशियों के लिए काफी परेशानियां ला सकता है। ऐसे में जिन राशि के जातकों पर इस ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ेगा वह किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से सलाह लेकर ग्रह शांति और उपाय कर सकते हैं।

इस एक राशि के लिए ज्यादा हानिकारक है सूर्य ग्रहण
यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है कुछ को परेशानियों में डाल सकता है। 21 जून का सूर्य ग्रहण मिथुन राशि के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला होगा। इस राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार यह ग्रहण शुभ नहीं है
कई ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह सूर्य ग्रहण अशुभ योग में घटित हो रहा है जिस कारण से दुनिया में महामाही और तनाव के बढ़ने का अंदेशा है।

ग्रहण के शुरुआत में कुछ ऐसा दिखाई देगा सूर्य 
सूर्य ग्रहण के लगने के में अब कुछ ही देर बाकी है। ग्रहण धीरे-धीरे आंशिक सूर्य ग्रहण के तौर लगना शुरू होगा। फिर जैसे जैसे समय बीतेगा तब ग्रहण अपने चरम की तरफ बढ़ना शुरू हो जाएगा। दोपहर के समय पर सूर्य अंगूठी की भांति चमकता हुआ दिखाई देगा।

नग्न आंखों से सूर्य ग्रहण देखना हानिकारक
थोड़ी ही देर में सूर्य ग्रहण आरंभ हो जाएगा। सूर्य ग्रहण के समय सूर्य को देखते हुए काफी सावधानियां बरतनी चाहिए। कहा जाता है सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। सूर्य ग्रहण को देखने के लिए फिल्टर का उपयोग करना आंखों के लिए अच्छा रहता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article योगासन करते अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले सीएम बघेल…
Next Article अब तक की बड़ी खबरे
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा
Grand News छत्तीसगढ़ जशपुर July 14, 2025
LOAN UPDATE: RBI देगा तोहफा! अगस्त में सस्ते होंगे लोन, जानिए EMI कितनी कम होगी आपके लोन पर
Business Exclusive Grand News छत्तीसगढ़ दिल्ली July 14, 2025
AUTO FUTURE NEWS: बाइक की दुनिया में आने वाला है बड़ा धमाका, पेट्रोल बाइक होंगी पुरानी, स्मार्ट हेलमेट और AI बाइक का जमाना शुरू!
Exclusive Featured Grand News Technology देश July 14, 2025
RAIPUR NEWS : हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया ने 200 पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, बच्चों को वृक्षों के महत्व से किया गया जागरूक 
रायपुर July 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?