Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : जबरदस्त सड़क हादसा… जूना अखाड़ा के अध्यक्ष सहित 5 की मौत… कारों के उड़े परखच्चे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsदेश

BIG NEWS : जबरदस्त सड़क हादसा… जूना अखाड़ा के अध्यक्ष सहित 5 की मौत… कारों के उड़े परखच्चे

Desk
Last updated: 2020/06/22 at 7:16 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

गुना। राजगढ़ जिले में नेशनल हाइवे-52 पर भीषण सड़क हादसे में पंच दसानन जूना अखाड़ा के अध्यक्ष महंत सोमेश्वर गिरी सहित 5 लोगों की मौत हो गयी। बाकी चारों मृतक इंदौर के एक ही परिवार के हैं। पति-पत्नी और उनके दोनों बेटों की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महंत गिरी अपने साथियों के साथ अहमदाबाद से लखनऊ जा रहे थे।

राजगढ़ जिले में नेशनल हाइवे-52 पर सारंगपुर के पास वैगनार और इनोवा की भीषण जबरदस्त टक्कर में 5 लोगों की मौत और 4 लोग घायल हो गए। बायपास के पास वैगनार कार और इनोवा गाड़ी में आमने-सामने की टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैगनार के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में इंदौर का यादव परिवार सवार था जो गुना से वापस अपने घर इंदौर लौट रहा था। चारों की मौके पर ही मौत हो गयी।

- Advertisement -
Ad image

मृतकों के नाम अमर सिंह, उनकी पत्नी सिया दुलारी, बेटा शैलेष (25 साल) और मोहित (14 साल) हैं। दूसरी ओर, इनोवा गाड़ी में सवार पंच दसानन जूना अखाड़ा के अध्यक्ष महंत सोमेश्वर गिरी अहमदाबाद से लखनऊ जा रहे थे। दुर्घटना में उनके साथी घायल हो गए। गाड़ियों की टक्कर इतनी जोर से हुई कि जबरदस्त धमाके की आवाज दूर तक सुनी गयी। आवाज सुनते ही आसपास के इलाके के लोग और सड़क से गुजर रहे राहगीर फौरन मदद के लिए मौके की ओर भागे। सूचना मिलते ही सारंगपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गयी और बाकी 5 लोग बुरी तरह जख्मी हो गयी। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जूना अखाड़ा के संत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अस्पताल से नवजात हुआ किडनैप…कुछ ही घंटे में पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा…
Next Article नेहरू युवा केंद्र रायपुर ने योग दिवस के उपलक्ष्य में 1500 लोगो को कराया योग…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Pushpanjali Mahant Case: दुष्कर्म के बाद हत्या! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, हरदीबाजार में उग्र प्रदर्शन
Grand News कोरबा क्राइम छत्तीसगढ़ June 25, 2025
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 840 नशीली टैबलेट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Grand News June 25, 2025
CG NEWS: ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ की सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जंग: देवपुरी थोक सब्जी बाजार में चला सशक्त जागरूकता अभियान।
Grand News June 25, 2025
CG CRIME NEWS : ट्रिपल मर्डर का पर्दाफाश, प्रेम संबंध और शक में प्रेमिका और 2 बच्चों की हत्या, रांची से दबोचा गया 
क्राइम छत्तीसगढ़ जशपुर June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?