Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चीन की धमकी : बॉर्डर पर भारत हुआ सख्त तो चीन ने कहा- इस बार 1962 से भी अधिक होगा नुकसान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

चीन की धमकी : बॉर्डर पर भारत हुआ सख्त तो चीन ने कहा- इस बार 1962 से भी अधिक होगा नुकसान

Poonam Shukla
Last updated: 2020/06/22 at 12:48 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। लद्दाख में चल रहे तनाव के बीच भारतीय सैनिकों को नियंत्रण रेखा पर असाधारण परिस्थितियों में हथियार के इस्‍तेमाल की छूट मिलने से चीन का सरकारी प्रोपेगेंडा अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स भड़क उठा है। चीनी अखबार ने धमकी दी कि अगर भारतीय सैनिकों ने गोली चलाने की हिमाकत की तो हम इसका मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। चीनी अखबार ने अपने संपादकीय में वर्ष 1962 के युद्ध की याद दिलाते हुए कहा कि आज चीन की सेना और अर्थव्‍यवस्‍था दोनों ही भारत से ज्‍यादा मजबूत है।

- Advertisement -

ग्‍लोबल टाइम्‍स ने लिखा, ‘अगर गोली चलाने का आदेश सच साबित हुआ तो ताजा घटनाक्रम भारतीय-चीन सीमा पर दोनों सेनाओं के बीच हुए विश्‍वास बहाली के समझौते का गंभीर उल्‍लंघन होगा। सीमा पर झड़प कभी-कभी होती है और दोनों ही देशों ने कई दशकों से गोली नहीं चलाई है। अगर भारतीय सैनिकों ने भविष्‍य में चीनी सैनिकों के खिलाफ हथियारों का इस्‍तेमाल किया तो सीमाई इलाकों में तस्‍वीर इससे उलट होगी।’

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

‘वर्ष 1962 की तुलना में आज स्थिति अलग नहीं’
चीनी अखबार ने कहा, ‘मैं भारत के राष्‍ट्रवादियों को चेतावनी देना चाहता हूं कि यदि आपके सैनिक बिना हथियारों के युद्ध में जीत नहीं सकते हैं तो हथियार उनकी मदद नहीं करेगा। इसकी वजह यह है कि चीन की सैन्‍य ताकत भारत से ज्‍यादा आधुनिक और मजबूत है। हम यह बताना चाहेंगे कि 1962 से आज की स्थिति ज्‍यादा अलग नहीं है। चीन की जीडीपी भारत की पांच गुना और चीन का सैन्‍य खर्च भारत का तीन गुना ज्‍यादा है।’

- Advertisement -

ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा, ‘अगर भारत ने चीन के साथ सीमा विवाद को मुठभेड़ या स्‍थानीय युद्ध में बदला तो यह अंडे के पहाड़ से टकराने जैसा होगा।’ उसने कहा कि चीन भारत के साथ तनाव को भड़काना नहीं चाहता है लेकिन हमारे अंदर भारतीयों की किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई का जवाब देने की क्षमता है। यह भारत के हित में है कि वह सीमा विवाद को नियंत्रण में रखे।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article जानिए देश के पहले ट्रांसजेंडर स्टेशन के बारे में, नाम है ‘शीमैन’
Next Article मुख्यमंत्री के प्रयासों से 40 वर्षों से लंबित यह प्रोजेक्ट बस्तर की खुशहाली को ध्यान में रखते हुए नए सिरे से तैयार किया गया है – राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : रायपुर कोर्ट में “मेरी आवाज़ सुनो” अधिवक्ता गायन प्रतियोगिता का महाआयोजन 06 जून को
Grand News June 3, 2025
Raipur Mango Festival : तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव में आएगी आमों की बहार, 200 से अधिक किस्मों और 56 भोगों का किया जाएगा प्रदर्शन 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 3, 2025
CG NEWS : सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध : मंत्री टंकराम वर्मा 
Grand News June 3, 2025
RCB vs PBKS IPL 2025 Final : PBKS ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला 
Breaking News देश June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?