Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मातम में बदली खुशियां : बारात की थी तैयारी, दूल्हे की कुए में मिली लाश… जाने पूरी खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमसामाजिक

मातम में बदली खुशियां : बारात की थी तैयारी, दूल्हे की कुए में मिली लाश… जाने पूरी खबर

Poonam Shukla
Last updated: 2020/06/22 at 10:03 AM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

बिहार। बिहार के शिवहर जिले में एक युवक का शव कुआं से मिला। युवक चार दिन से लापता था। मृतक का नाम राज नारायण कुमार है। 22 साल के राज नारायण की शादी होने वाली थी। आज ही उसकी बारात निकलनी थी और सुबह कुएं में उसका शव मिला। शव मिलते ही शादी की तैयारी कर चुके परिवार में कोहराम मच गया। युवक धूमधाम से अपनी शादी करना चाहता था। उसने बाइक खरीदने और बारात में बैंड-बाजा ले जाने की मांग की थी, लेकिन परिजन तैयार न थे।

- Advertisement -

घटना पिपराही थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 की है। राज नारायण रामलाल दास का बेटा था। घटना की सूचना मिलने पर पिपराही थाना के थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहयोग से शव को कुआं से बाहर निकाला गया। परिजनों ने युवक की हत्या से इनकार करते हुए शव को बगैर पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सीतामढ़ी जानी थी बारात
युवक की बारात सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के मधकौल गांव में जानी थी। घर में खुशी का माहौल था। पूजा मटकोर भी हो गया था। मंगल गीत के साथ शादी की तैयारी अंतिम चरण में थी। शव मिलने से सारी खुशियां मातम मे बदल गईं। चार भाई और एक बहन में यह युवक दूसरे नंबर पर था। 

- Advertisement -

धूमधाम से विवाह करना चाहता था युवक
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज नारायण धूमधाम से विवाह करना चाहता था, लेकिन परिजन अधिक खर्च करने को तैयार न थे। इसके चलते वह नाराज होकर 4 दिन पहले घर से लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे साथ ही उन्हें उम्मीद थी कि लड़का शादी के दिन लौट आएगा। सोमवार सुबह लाश मिलने से घर में कोहराम मच गया। राज नारायण सिलाई का काम करता था। उसने बारात में बैंड-बाजा ले जाने की बात की थी। इसके साथ ही वह अपाचे बाइक भी खरीदना चाहता था। इसको लेकर 4 दिन पहले घर में परिजनों से विवाद हो गया था। 

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कोंडागांव MURDER : आपसी विवाद के चलते भाई ने भाई को मारा, माँ ने दर्ज कराई रिपोर्ट…
Next Article BREAKING : यहां पर मिला 11 का बच्चा कोरोना पीड़ित… परिवार सहित पूरा गांव सकते में
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : अवैध लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार की लकड़ी जब्त
छत्तीसगढ़ May 30, 2025
Aaj Ka Rashifal 30 May 2025 : शुक्रवार को मेष और तुला राशि के जातकों को होगी परेशानी, जानें अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 30, 2025
गुण्डरदेही रजिस्ट्री ऑफिस में आत्महत्या के प्रयास की खबर पर पंजीयन विभाग ने दी सफाई,वीडियो वायरल मामले में स्पष्ट किया – व्यक्ति ने सुनियोजित तरीके से किया हंगामा, राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटि पंजीयन विभाग का विषय नहीं
Grand News May 29, 2025
IPL 2025 PBKS vs RCB Qualifier 1: RCB की धमाकेदार जीत, फाइनल में बनाई जगह, पंजाब को 8 विकेट से हराया
Grand News May 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?