Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IPS बन पेश किया था मिसाल…अब निभा रही सामाजिक ज़िम्मेदारी…जानिए पूरी कहानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

IPS बन पेश किया था मिसाल…अब निभा रही सामाजिक ज़िम्मेदारी…जानिए पूरी कहानी

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/06/22 at 6:52 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 रायपुर ,कोरोना संकट में पूरी दुनिया कराह रही है…तो इस संकट में कई लोग फरिश्ता बनकर सामने भी आये हैं। इसी कड़ी में IPS सरोज कुमारी की कोशिशें भी खूब तारीफ बटोर रही है। गुजरात कैडर की IPS सरोज कुमारी इस संकट में जरूरतमंदों के लिए ‘पुलिस रसोई शुरू की है। इस पुलिस रसोई से प्रदेश में हर दिन 1200 लोगों का पेट भर रहा है। वह पहले 12 घंटे ड्यूटी करती हैं, इसके बाद अपनी पुलिस रसोई में डेली पूड़ियां बेलती और सेंकती नजर आती हैं। उनके साथ करीब 50 महिला पुलिसकर्मी इस काम में मदद करती हैं।

गुजरात, के वडोदरा में डीसीपी (एडमिन हेडक्वार्टर) सरोज कुमारी ने बताया कि 25 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन में हमें महसूस हुआ कि वडोदरा में कच्ची बस्ती, सड़क किनारे और ओवर ब्रिज के नीचे रहने वाले कई लोगों के सामने पेट भरने की समस्या आ गई थी। कोई भी व्यक्ति भूख से नहीं मरे इसके लिए ‘पुलिस रसोई’ शुरू करने का फैसला लिया। सरोज कुमारी ने वुमन सेल की सात महिला कांस्टेबल, एसआई आदि के साथ चर्चा की।

- Advertisement -
Ad image

राजस्थान, के झुंझुनू जिले के चिड़ावा तहसील के एक छोटे से गांव बुडानिया की आईपीएस सरोज कुमारी रहने वाली हैं। सरकारी स्कूल में पढ़ाई करके आईपीएस बन कर उन्होंने मिसाल पेश की थी। आईपीएस सरोज कुमारी ने जो पुलिस रसोई शुरू करके भूखों व जरूरतमंदों को भोजन कराने का यह कदम उठाया है, उनके जिले झुंझुनू में भी इसकी जमकर सराहना की जा रही है।एसपी सरोज कुमारी की छवि आरंभ में लेडी सिंघम के तौर पर बनी थी। जब वे बोटाद की एसपी थीं तो उस दौरान उन्होंने न केवल सेक्स वर्कर्स की जिंदगी को संवारने का काम किया, बल्कि जिले में जो गिरोह फिरौती वसूली कर रहे थे, उन्हें सलाखों के पीछे भी उन्होंने पहुंचा दिया।

- Advertisement -

वुमन सेल के हेल्प लाइन नंबर समेत पुलिस कंट्रोल रूम में भी लोग फोन करके भोजन की जरूरत के बारे में सूचना देते थे, जिन्हें भोजन उपलब्ध करवाते थे। इसके लिए 12 जगह चिहिन्त कर रखी थी। इन जगहों पर पुलिस की गाड़ी पहुंचने पर लोग हाथों में बर्तन लिए भोजन का इंतजार करते मिलते थे। पुलिस की यह रसोई अप्रेल से लेकर 11 जून 2020 तक चली है। अब अनलॉक-1 की शुरुआत होने पर लोग अपने स्तर पर ही भोजन की व्यवस्था करने में सक्षम हो गए हैं।

- Advertisement -

आईपीएस सरोज कुमारी ने बताया कि पुलिस रसोई का पूरा भोजन खुद महिला पुलिसकर्मी ही तैयार करती थी। कभी पूड़ी सब्जी, रोटी, कड़ी, दाल, चावल आदि बनाते थे। पुलिस अधिकारियों के बाद आमजन भी पुलिस की इस पहल से जुड़ गए। हर किसी ने राशन सामग्री उपलब्ध करवाई, जिससे भोजन के पैकेट तैयार किए गए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article HIGH ALERT : राजधानी में बड़ी घटना की आशंका… इंटेलीजेंस ने जारी की रिपोर्ट… दाखिल हो चुके हैं आतंकी
Next Article BREAKING : झीरम पर कांग्रेस प्रेसवार्ता शुरू… पीसीसी चीफ सहित मंत्रीगण मौजूद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Axiom-4 Mission : अंतरिक्ष में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि : CM विष्णु देव साय ने कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी शुभकामनाएं
Axiom-4 Mission : अंतरिक्ष में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि : CM विष्णु देव साय ने कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG BREAKING : कोचिंग जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, बर्थडे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, छाया मातम..
CG BREAKING : कोचिंग जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, बर्थडे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, छाया मातम..
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 25, 2025
आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर BJP का लोकतंत्र बचाओ संदेश,स्कूली बच्चों संग निकाली गई तिरंगा यात्रा;विधायक रोहित साहू बोले — ‘संविधान की रक्षा हमारी जिम्मेदारी’
Grand News June 25, 2025
BIG BREAKING: CBSE का बड़ा फैसला ! अब साल में 2 बार होंगी 10वीं बोर्ड परीक्षा
BIG BREAKING: CBSE का बड़ा फैसला ! अब साल में 2 बार होंगी 10वीं बोर्ड परीक्षा
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?