Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: VIDEO : रथ यात्रा विशेष:- … जहां आज भी पटाया जाता है ’लगान’… खुशी-खुशी, बगैर किसी मजबुरी के… जानिए क्या है खास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsसामाजिक

VIDEO : रथ यात्रा विशेष:- … जहां आज भी पटाया जाता है ’लगान’… खुशी-खुशी, बगैर किसी मजबुरी के… जानिए क्या है खास

Desk
Last updated: 2020/06/23 at 7:14 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

गिरीश जगत, गरियाबंद

- Advertisement -

देवभोग। जिले के देवभोग में मौजुद जगन्नाथ जी के मंदिर का इतिहास 150 साल से भी ज्यादा पुराना है। इलाके के 84 गांव के जनसहयोग से इस मंदिर को बनाने में 47 बरस लग गए। यह एक मात्र ऐसा मंदिर है जंहा भक्त अपने भगवान को लगान पटाने की परपंरा को आज भी जीवित रखे हुए हैं। लगान के रूप में प्राप्त होने वाले अनाज का एक भाग पुरी के जगन्नाथ जी के भोग के लिए जाता है। इसी के चलते यहां का नाम देवभोग पडा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
https://www.youtube.com/watch?v=nkr1aiX4aEU

वास्तुकला व अनोखी पध्दति से निर्मित यह वह मंदिर है, जिसका निर्माण इलाके भर के 84 गाँव के ग्रामीणांे के सहयोग से हुआ है। सीमेंट के बजाए इस मंदिर को बनाने मैं बेल ,चिवडा, बबूल एवं अन्य देशी सामग्रियांे का उपयोग इमारत को जोडने के लिए किया गया है। यही वजह है कि इसे बनाने मे 1 दो नहीं, बल्कि पूरे 47 साल लग गए। ब्रिटिश काल में यह क्षेत्र जमींदारांे के अधिकार में था। 1820 में मिच्छकुंड नामक एक ब्राम्हण भगवान जगन्नाथ जी की मूर्ति लेकर देवभोग से लगे झराबहाल पहुंचे। आस्था जगी तो इसके निर्माण के लिए इलाके भर के लोग जुट गए। इस मंदिर में विराजित मूर्ति जगन्नाथ जी के 52 रूपो में से दधि ब्राम्हण स्वरूप है। पुरी के अलावा जगन्नाथ जी के अन्य मंदिरो में गरूण व अरूण स्तंभ की पुजा होती है। पर यहां स्थापित गरूण अरूण की मूर्तियां मंदिर को अद्वितीय शोभा प्रदान करती हैं। आस्था का केन्द्र बन चुके इस मंदिर में प्रति माह भगवान के 12 उत्सव मनाया जाता है। एकादशी व रथ यात्रा में श्रध्दालुओ का भारी जमावाडा होता है।

- Advertisement -
https://www.youtube.com/watch?v=S2kq50gT9uU

मंदिर निर्माण पुरा होने के बाद 84 गांव के ग्रामीणांे ने जगन्नाथ जी के झराबहाल स्थित पुराने स्थल पर एकत्र होकर, मंदिर संचालन के लिए जगन्नाथ जी को लगान स्वरूप पहले फसल का हिस्सा भेंट करने का शपथ लिया था। बकायादा एक शिला ( पत्थर ) को स्थापित कर शपथ शीला का नाम भी दिया गया। हालांकि इस पर अब राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर मंदिर का निर्माण कराया गया है। मंदिर संचालन की यह व्यवस्था आस्था का प्रतीक तो है ही, वहीं दुसरे मंदिरों की तुलना में संचालन की अनोखी पद्धति भी है। लगान का एक हिस्सा जगन्नाथ पुरी भोग चढाने के लिए भेजा जाता है। इलाके के सुंगधित चावल, जगन्नाथ जी का प्रिय भोग कालामूंग को ग्रहण कर पुरी पीठ ने कूसूम भोग नामक इस नगरी का नामकरण देवभोग के नाम से कर दिया, तब से ही देवभोग के नाम से यह नगरी विख्यात हुआ है।

- Advertisement -
https://www.youtube.com/watch?v=cBg8jx5xvUs
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : मुख्यमंत्री भूपेश ने छात्र-छात्राओं को दी शुभकामनाएं… परिणाम के लिए ग्रेंड न्यूज के लिंक पर जाएं
Next Article डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी समेत कई तरह के वर्क वीजा पर 31 दिसंबर तक के लिए रोक लगाई…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : शादी के 8 दिन बाद किसी और के साथ भाग गई नई नवेली दुल्हन, ससुराल पक्ष झेल रहा सामाजिक बहिष्कार का दंश
छत्तीसगढ़ May 19, 2025
CG NEWS: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम जनमन-मॉडल आवास छतौरी का किया निरीक्षण
Grand News छत्तीसगढ़ May 19, 2025
CG NEWS: सार्वजनिक कुओं की दुर्दशा, सफाई का अभाव 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव May 19, 2025
CG ब्रेकिंग : स्कूटी की डिक्की से दिनदहाड़े चोरों ने पार किए 18 लाख, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस, देखें वीडियो
CG ब्रेकिंग : स्कूटी की डिक्की से दिनदहाड़े चोरों ने पार किए 18 लाख, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस, देखें वीडियो
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?