Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कोरबा : सौतेली माँ ने की अपनी बेटी की शादी, नाखुश बेटी ने की आत्महत्या…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

कोरबा : सौतेली माँ ने की अपनी बेटी की शादी, नाखुश बेटी ने की आत्महत्या…

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/06/24 at 11:18 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 कोरबा, सिंचाई कॉलोनी दर्री में एक नवविवाहिता ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा आत्महत्या कर ली। एक साल पहले सौतेली मां ने शारीरिक और मानसिक रूप से निःशक्त युवक के साथ उसकी शादी कर दी थी। वह लगातार मायके वापस जाने की जिद कर रही थी, पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

मूलतः जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली सुनीता यादव (20) का विवाह 2019 में सिंचाई कॉलोनी दर्री निवासी नरेश यादव से हुआ। बताया जा रहा है कि सुनीता किसी और से शादी करना चाहती थी, पर उसकी सौतेली मां ने मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर नरेश के साथ शादी कर दी। इसे लेकर वह बेहद व्यथित थी।

- Advertisement -
Ad image

बावजूद उसके विवाह के बाद से ससुराल का पूरा कामकाज करती थी। आज सुबह उसकी सास ने बर्तन साफ किए। इसके बाद चाय बनाने के बारे में जानकारी ली। बहू ने यह काम करने की बात कही। कुछ देर बाद वह अपने कमरे में चली गई और खुद को भीतर से बंद कर लिया।

- Advertisement -

कुछ देर बाद वहां से चीख सुनाई दी। परिवार के एक सदस्य ने सुनीता की सास को यह जानकारी दी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर किसी तरह आग की लपटों की घिरी सुनीता को बचाकर जिला अस्पताल दाखिल कराया गया। यहां कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

पुलिस का कहना है कि काफी समय से मायके जाने अपने परिजनों से जिद कर रही थी, पर न तो कोई उसे लेने आया न ही इस पर किसी ने ध्यान दिया। इसे लेकर वह व्यथित रहती थी। पुलिस का मानना है कि शायद इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। बहरहाल पुलिस मर्ग का मामला कायम कर जांच पड़ताल कर रही।

TAGGED: आग, लड़की
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 21 वर्षीय नवविवाहिता का अपहरण कर 3 दिन तक बनाया हवस का शिकार, ऐसे हुई चँगुल से आजाद, जाने पूरी खबर..
Next Article कोरोना ब्रेकिंग: ‘कोरोनिल ‘ पर गहराता जा रहा विवाद, अब उत्तराखंड सरकार पतंजलि को भेजेगी नोटिस, पूछेगी कोविड-19 किट का लाइसेंस कहां से मिला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BIG BREAKING : रेत खदान में पत्रकारों पर हमला, जान बचाकर भागे रिपोर्टर — देखें वायरल वीडियो
CG BIG BREAKING : रेत खदान में पत्रकारों पर हमला, जान बचाकर भागे रिपोर्टर — देखें वायरल वीडियो
गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 9, 2025
CG BIG BREAKING : रेत खदान में पत्रकारों पर हमला, जान बचाकर भागे रिपोर्टर, देखें वायरल वीडियो 
Breaking News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Chhattisgarh : सुकमा IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरीपुंजे शहीद, राज्यपाल ने जताया शोक
Chhattisgarh : सुकमा IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरीपुंजे शहीद, राज्यपाल ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?