Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिन भर की 10 बड़ी खबरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsExclusiveGrand Newsछत्तीसगढ़

दिन भर की 10 बड़ी खबरे

Poonam Shukla
Last updated: 2020/06/25 at 3:51 PM
Poonam Shukla
Share
7 Min Read
SHARE

1 कोरोना ब्रेकिंग : मेडिकल बुलेटिन जारी, छत्तीसगढ़ में बढ़ा रिकवरी का ग्राफ, कुल 128 ठीक हो कर लौट, गुरुवार मिले इतने मरीज… पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

प्रदेश में आज नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के मामले में आज छत्तीसगढ़ में 33 नए मामले आमने आए है। वही रिकवरी रेट का ग्राफ ऊपर चढ़ा है। आज कुल 128 नए मरीज ठीक हो कर अपने घर लौट गए है। प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 715 है। गुरुवार देर शाम आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट कुछ इस प्रकार है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

2 बड़ी खबर: शर्तों के अधीन राज्य में खुलेंगे क्लब, शॉपिंग माल, रेस्टोरेंट और होटल, राज्य शासन ने जारी किया आदेश…

- Advertisement -

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसामान्य की सुविधा एवं व्यावसायियों की मांग के मद्देनजर राज्य में क्लबों, शॉपिंग माल, रेस्टोरेंट और होटलों को शर्तों के अधीन संचालन की अनुमति देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने इन संस्थानों के संचालन के संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार क्लबों,शॉपिंग माल, रेस्टोरेंट, होटल संचालन के लिए पूर्व निर्धारित अनुमति तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार द्वारा जारी एसओपी की शर्तों और सोशल-फिजिकल डिस्टेंस का पालन करना अनिवार्य होगा। सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार एवं ऑडिटोरियम एसेम्बली हॉल एवं इस प्रकार के अन्य स्थान बंद रहेंगे।

- Advertisement -

3 BIG BREAKING : जिलों में यात्री बसों के संचालन को मिली अनुमति… आदेश जारी

 प्रदेश में यात्री परिवहन बसों को संचालित किए जाने से संबंधित आदेश आज जारी कर दिया गया है। इस आदेश के मुताबिक तत्काल प्रभाव से यात्री बसों का संचालन दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया जा सकता है।

4 CRIME VIDEO : ट्रक में भरकर ला रहे थे गांजा… राजधानी पुलिस ने धर दबोचा… 30 लाख का माल जप्त

पड़ोसी राज्य ओड़िशा से लगातार गांजा की खेप राजधानी पहुंचाने का सिलसिला जारी है। आज राजधानी के माना मोड़ पर राजधानी पुलिस ने ऐसे ही एक ट्रक को रोक लिया, जिसमें से गांजा की एक बड़ी खेप बरामद की गई है।

5 TROUBLE : कोरोना की दवाई मामले में बुरे फंसे रामदेव… धोखाधड़ी का लगा आरोप… एफआईआर दर्ज

 योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। नई दिल्ली के रोहिणी पुलिस थाना में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने लोगों के विश्वास के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई और एफआईआर दर्ज करा दिया है।

6 सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएससी 10वीं और 12वीं की 1 से 15 तारीख तक होने वाली परीक्षाएं की रद्द…

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएससी 10वीं और 12वीं की 1 से 15 जुलाई तक होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। बता दें कि तीन राज्यों ने कहा था कि प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं जिसके चलते परीक्षाएं अभी नहीं कराई जा सकती हैं। इसी को लकेर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई कर रहा था। वहीं सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी देते हुए कहा कि हालात सामान्य होने पर 12वीं के छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि 12वीं के छात्रों का पिछली तीन परीक्षाओं के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी कई स्कूलों में आइसोलेशन सेंटर चल रहे हैं।  

7 बड़ी खबर : राजधानी पुलिस को मिली सफलता, ट्रक लुटने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, आरोपियों के पास से एक करोड़ का लोहा जप्त …मास्टरमाइंड समेत 9 लोग गिरफ्तार

राजधानी पुलिस ने 3 ट्रक की लुट की घटना में शामिल शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह धरसीवा से सिमगा के बीच ट्रक को अपना निशाना बनाते थे, इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपी को गिरफ्तार किया। इनमे से ज्यादा तर आरोपी बिहार के रहने वाले है। लगातार हो रही लुट की घटना को गंभीरता से लेते हुए रायपुर पुलिस ने 50 टीम गठित कर इन आरोपियों को धरदबोचा है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास कारतूस और हथियार भी बरामद किये है।

8 BIG BREAKING : छग में गृह विभाग ने लगाया एस्मा… कोरोना काल को लेकर आवश्यक कदम

 छग गृह विभाग ने आज प्रदेश में एस्मा लागू कर दिया है। इसके बाद जिन पदों के लिए एस्मा लागू हुआ है, वे किन्हीं भी परिस्थितियों में अपनी सेवाओं से इंकार नहीं कर पाएंगे।

9 BIG NEWS : विकास में नक्सलियों ने फिर खड़ा किया रोड़ा… 2 जेसीबी सहित 6 वाहन फूंके… दहशत

 छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर जमकर उत्पात मचाया है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 6 वाहनों को आग लगा दी है । बता दें कि नक्सलियों ने विकास कार्य में रुकावट डालने के लिए 2जेसीबी, 1पोकलेन, 3टिप्पर में आग लगा दी। नक्सलियों ने कुल 6 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। एसपी शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। पूरी घटना जिले के कुकानार थानाक्षेत्र के धनीकोरता गांव की है, जहां भूसारास से मिचवार-कुकानार मार्ग पर नक्सलियों ने की आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है।

10 BIG NEWS : बिहार में काल बनकर टूटा मौसम, 83 की मौत और कई घायल…

बिहार में गुरुवार का मौसम लोगों पर काल बनकर टूटा है। मौसम विभाग के अलर्ट के हिसाब से बिहार में आज बारिश शुरू हो गई। लेकिन इसके बाद जो हुआ उसका अंदाजा किसी को नहीं था।अबतक के अपडेट के मुताबिक पूरे बिहार में 83 लोगो ने बिजली गिरने से अपनी जान गंवा दी है। साथ ही कई लोग गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए हैं। उत्तर बिहार सहित सूबे के कई जिलों में अभी भी लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पहले ही गुरुवार और शुक्रवार को मूसलाधार बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी कर दिया था।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : बिहार में काल बनकर टूटा मौसम, 83 की मौत और कई घायल…
Next Article चार साल की मासूम लापता, गृह मंत्री साहू ने जिले के एसपी को फोन पर लगाई फटकार, जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश ….जानिए पूरा मामला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 13, 2025
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
छत्तीसगढ़ बस्तर May 13, 2025
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में युवा को मिली नौकरी
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में मिली नौकरी
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?