Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर: शर्तों के अधीन राज्य में खुलेंगे क्लब, शॉपिंग माल, रेस्टोरेंट और होटल, राज्य शासन ने जारी किया आदेश…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

बड़ी खबर: शर्तों के अधीन राज्य में खुलेंगे क्लब, शॉपिंग माल, रेस्टोरेंट और होटल, राज्य शासन ने जारी किया आदेश…

Poonam Shukla
Last updated: 2020/06/25 at 3:08 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसामान्य की सुविधा एवं व्यावसायियों की मांग के मद्देनजर राज्य में क्लबों, शॉपिंग माल, रेस्टोरेंट और होटलों को शर्तों के अधीन संचालन की अनुमति देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने इन संस्थानों के संचालन के संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार क्लबों,शॉपिंग माल, रेस्टोरेंट, होटल संचालन के लिए पूर्व निर्धारित अनुमति तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार द्वारा जारी एसओपी की शर्तों और सोशल-फिजिकल डिस्टेंस का पालन करना अनिवार्य होगा। सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार एवं ऑडिटोरियम एसेम्बली हॉल एवं इस प्रकार के अन्य स्थान बंद रहेंगे।

जारी आदेश के तहत शॉपिंग माल के भीतर गेमिंग आरकेड, बच्चों के लिए प्ले एरिया बंद रहेगा। इसी तरह स्पोर्टिंग काम्पलेक्स एवं स्टेडियम में केवल खेल गतिविधियां संचालित हो सकेंगी। दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक आयोजनों पर पूर्वानुसार प्रतिबंध जारी रहेगा। किसी क्षेत्र के कन्टेंनमेंट घोषित होने की दशा में शासन द्वारा कन्टेंनमेंट जोन में केवल अत्यावशक सेवाओं की अनुमति होने के संबंध में जारी निर्देश प्रभावी होंगे तथा अतिरिक्त अनुमति प्राप्त गतिविधियों को निष्पादित करने की अनुमति कन्टेंनमेंट जोन में नहीं होगी। पूर्व में जारी अन्य निर्देश यथावत लागू रहेंगे।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भिलाई : गांजे के नशे में धुत युवक ने पत्थर से सिर कुचलकर कर दी बुजुर्ग की हत्या
Next Article BIG NEWS : बिहार में काल बनकर टूटा मौसम, 83 की मौत और कई घायल…
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Chhattisgarh : कोण्डागांव की रंजीता ने ताईवान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, सीएम साय ने दी बधाई
Chhattisgarh : कोण्डागांव की रंजीता ने ताईवान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, सीएम साय ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ July 17, 2025
Train Ticket Update : रेलवे यात्रियों के लिए काम की खबर; अब बिना OTP के तत्काल बुक नहीं होगा टिकट, जानिए क्या है नए नियम?
Train Ticket Update : रेलवे यात्रियों के लिए काम की खबर; अब बिना OTP के तत्काल बुक नहीं होगा टिकट, जानिए क्या है नए नियम?
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 17, 2025
Arang Murder : आरंग में मर्डर से सनसनी; पेट्रोल पंप कर्मचारी की गला रेतकर हत्या
Arang Murder : आरंग में मर्डर से सनसनी; पेट्रोल पंप कर्मचारी की गला रेतकर हत्या
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
CG NEWS: राजिम से चौंकाने वाली खबर, आख़िर क्या है वजह? 11 साल का छात्र स्कूल में चाकू लेकर पहुंचा!
Grand News छत्तीसगढ़ राजिम July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?