Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शर्मनाक: बच्ची को दिखाया 10 रुपए का नोट… झांसा देकर ले गया घर… और फिर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsक्राइम

शर्मनाक: बच्ची को दिखाया 10 रुपए का नोट… झांसा देकर ले गया घर… और फिर

Desk
Last updated: 2020/06/25 at 12:02 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

मुंगेली। जिले के पथरिया थाना इलाके के गोइंद्री गांव में घटी एक घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां पर एक 66 साल के बुजुर्ग ने महज 6 साल की बच्ची को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया है। दुष्कर्म की शिकार हुई बच्ची अपना सुध-बुध खो चुकी है, वह इस सदमे से उबर नहीं पा रही है। इस मामले में पुलिस ने हैवान बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना पथरिया थाना इलाके के गोइंद्री गांव की है। थाना प्रभारी सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि 66 साल के बिसेसर पाठे को इस मामले में पकड़ा गया है। यह इसी गांव का रहने वाला है। 23 जून मंगलवार की शाम 7 बजे के आस-पास दो बहनें चॉकलेट लेने निकलीं थीं। बुजुर्ग ने 6 साल की बच्ची को दस रुपये दिए और बातों में उलझाकर अपने घर ले आया। उसकी बहन को चालाकी से वापस भेज दिया। घटना के बाद बच्ची घर पहुंची और परिजन को जानकारी दी। घर वालों की शिकायत पर पथरिया थाने की महिला आरक्षक उमेश तेता और आरक्षक मुकेश ठाकुर ने जांच शुरू की। बुजुर्ग का पता लगाया गया। टीम ने इसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। जिस बच्ची के साथ यह वारदात हुई वह चार महीने पहले ही अपनी नानी के घर गांव गोइंद्री में घूमने आई थी। तब से वह यहीं रह रही थी। पथरिया के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ACCIDENT : बीएसपी में सबसे लंबी रेलपात निर्माण के दौरान हुआ बड़ा हादसा… काम करने वालों की थम गईं थी सांसे
Next Article ACTION :पकड़े गए क्वारंटाइन सेंटर से भागे मजदूर… मामला दर्ज… भुगतना पड़ेगा अब
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Tuesday Astro Tips: अगर चाहते हैं चुटकी बजाते ही दूर हो कर्ज का मर्ज तो आज से शुरू कर दें ये काम!
Business Featured Grand News VIRAL VIDEO अर्थव्यवस्था आलेख July 23, 2025
CG NEWS: सेवा सहकारी समिति डोंगाकहरौद में खाद वितरण को लेकर किसानों में आक्रोश, समय पर खाद न मिलने से बिचौलियों पर निर्भर
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 23, 2025
CG NEWS: जांजगीर-चांपा में शिक्षा का हाल बेहाल, शिक्षक समय पर नहीं आते स्कूल
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 23, 2025
Aaj Ka Rashifal 23 July: आज बदल सकते हैं सितारे! कुछ राशियों को मिलेगा अपार धनलाभ, तो कुछ को सतर्क रहने की ज़रूरत – जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे!
Grand News राशिफल July 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?