Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: VIDEO : लोकतंत्र के इतिहास का आज 45 वां काला दिन… पीएम मोदी ने किया ट्वीट… शहादत को किया नमन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking News

VIDEO : लोकतंत्र के इतिहास का आज 45 वां काला दिन… पीएम मोदी ने किया ट्वीट… शहादत को किया नमन

Desk
Last updated: 2020/06/25 at 8:03 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

दिल्ली। भारतीय इतिहास में आज यानी 25 जून को लोकतंत्र का सबसे बड़ा काला दिवस माना जाता है। 45 बरस पहले साल 1975 में आज ही के दिन देश में आपातकाल की घोषणा हुई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज के इस दिन को याद करते हुए कहा कि देश इस काले दिवस को जीवनभर नहीं भूल पाएगा, जिसे देश पर थोपा गया था।

आज से ठीक 45 वर्ष पहले देश पर आपातकाल थोपा गया था। उस समय भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिन लोगों ने संघर्ष किया, यातनाएं झेलीं, उन सबको मेरा शत-शत नमन! उनका त्याग और बलिदान देश कभी नहीं भूल पाएगा। pic.twitter.com/jlQVJQVrsX

— Narendra Modi (@narendramodi) June 25, 2020

भारत में 45 साल पहले 25 जून 1975 का दिन काला दिन माना जाता है क्योंकि इसी दिन देश में आपातकाल लागू कर दिया गया था। उस वक्त देश की प्रधानमंत्री रही इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को रात बारह बजे से देश में आपातकाल लागू कर दिया था। आपातकाल की खास बात ये थी कि इसमें नागरिकों के सभी मूल अधिकार खत्म कर दिए गए थे और इसका विरोध करने वाले सभी नेताओं और लोगों को जेल में डाल दिया गया था। करीब 21 महीने तक चले इस आपातकाल को लोग भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय मानते हैं।

- Advertisement -
Ad image

गौरतलब है कि इस आपातकाल ने बाद में कांग्रेस के प्रति लोगों में तगड़ा गुस्सा पैदा कर दिया और देश में आपातकाल हटने के बाद कांग्रेस के हाथ से भी देश की सत्ता चली गई। इस दौर के कई नेता आज राजनीति में काफी चर्चित नाम हैं। आज भी देश के लोकतांत्रिक इतिहास में 25 जून का दिन भारतीय लोकतंत्र के नाम पर बदनुमा दाग के तौर पर याद किया जाता है। लोग आज भी आपातकाल की कहानियां शेयर करते हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article इंसान को मारने वाला हाथी कर दिया जाता है दल से बाहर, यहां प्रचलित हैं अनोखी मान्यताएं…
Next Article CRIME : केयर टेकर को बनाया बंधक… भाग खड़े हुए पांच अपचारी बालक
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : किसान से रिश्वत और झूठे केस का मामला, SSP के निर्देश पर आरक्षक सस्पेंड, TI पर भी जांच शुरू, DSP स्तर पर जांच के आदेश 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 24, 2025
MANTRALAY
CG TRANSFER NEWS : वन विभाग में बड़ी फेरबदल, कई कर्मचारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट 
Breaking News छत्तीसगढ़ July 24, 2025
 CG NEWS : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 62 लाख के ईनामी 13 नक्सलियों ने किया सरेंडर 
Breaking News कांकेर छत्तीसगढ़ July 24, 2025
Aadhar card : काम की खबर, अब सिर्फ सरकारी दफ्तरों में ही बनेगा आधार कार्ड
Aadhar card : काम की खबर, अब सिर्फ सरकारी दफ्तरों में ही बनेगा आधार कार्ड
Technology छत्तीसगढ़ July 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?