Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ये पति पत्नी हैं मोस्ट पावरफुल ब्यूरोक्रेट, जानिए क्या है मामला ?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

ये पति पत्नी हैं मोस्ट पावरफुल ब्यूरोक्रेट, जानिए क्या है मामला ?

GrandNews
Last updated: 2020/06/26 at 3:11 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

पंजाब के मुख्‍य महासचिव करण अवतार सिंह को उनके रिटायरमेंट से पहले ही हटा दिया गया है। उनकी जगह वरिष्‍ठ आइएएस अधिकारी विनी महाजन को पंजाब का नया मुख्‍य सचिव बनाया गया है। विनी महाजन पंजाब की पहली महिला मुख्‍य सचिव हैं। वह 1987 बैच की आइएएस अफसर हैं। यह पहला मौका है कि एक साथ दो सीनियर अफसर दंपती राज्य के दोनों प्रमुख पोस्ट पर है। विनी महाजन के पति दिनकर गुप्ता पंजाब के डीजीपी हैं।

विनी महाजन ने दोपहर बाद कार्यभार संभाल लिया। उनको निवर्तमान मुख्‍य सचिव करण अवतार सिंह ने कार्यभार सौंपा। विनी महाजन ने 33 साल के सेवाकाल में कई शानदार उपलब्धियां हासिल कर चुकी है। मुख्‍य सचिव पद उनके शानदार कैरियर में मील के पत्‍थर की तरह है।

- Advertisement -
Ad image

विनी महाजन को शुक्रवार को 1984 बैच के करण अवतार सिंह का स्थान पर मुख्य सचिव बनाया गया। करण अवतार की रिटायरमेंट 31 अगस्त को है लेकिन पहले ही सरकार ने उनको राज्‍य के मुख्‍य सचिव पद से हटा दिया। माना जा रहा है कि उन्हें किसी कॉरपोरेशन या अथॉरिटी का चेयरमैन बनाया जाएगा। फिलहाल उनका तबादला स्पेशल चीफ सेक्रेटरी (गवर्नेंस रिफार्म्स एंड पब्लिक ग्रीवेंसिस) के पद पर किया गया है।

विनी महाजन के पास कार्मिक और विजिलेंस विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी का कार्यभार भी रहेगा। विनी महाजन इस समय उद्योग विभाग में अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव के पद पर थीं। उद्योग विभाग में अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव के पद के बारे में बाद में आदेश जारी किए जाएंगे।

बता दें कि करण अवतार सिंह का राज्‍य के वित्‍तमंत्री सहित कई मंत्रियों से पिछले दिनों में विवाद हो गया था। कई कैबिनेट मंत्रियों ने उनको मुय सचिव पद से हटाने की मांग की थी। मंत्रियोंं ने करण अवतार सिंह की मौजूदगी वाली किसी भी बैठक में शामिल होने से इन्‍कार कर दिया था। इसके बाद मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने मंत्रियों और करण अवतार सिंह के बीच समझौता करवा दिया था। करण अवतार सिंह के माफी मांगने के बाद मामला खत्‍म हो गया था। अब सरकार ने चुपके से करण अवतार सिंह को मुख्‍य सचिव पद से हटा दिया है।

पंजाब के मुख्‍य सचिव पद के लिए तीन अधिकारी मुख्‍य दावेदार थे। विनी महाजन केे अतिरिक्‍त विश्‍वजीत खन्‍ना और केवीएस सिद्धू दावेदारों में शामिल थे। वरिष्‍ठता क्रम मेंं सिद्धू सबसे ऊपर और विनी महाजन दूसरे नंबर पर थीं। विनी महाजन को राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का समर्थन मिलने की चर्चाएं थीं। दूसरी ओर सिद्धू को कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी का समर्थन होने की बात कही जा रही थीे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article GOBAR POLITICS : NSUI ने की अजय चंद्राकर के खिलाफ F.I.R. की मांग
Next Article कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कोरोना की चपेट में… जानिए कौन हैं
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: भानुप्रतापपुर में ग्रामीणों का चक्का जाम: CMDC लौह खदान में मजदूर भर्ती की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 21, 2025
बिग ब्रेकिंग: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
Grand News July 21, 2025
Big breaking-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने” के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Breaking News Grand News देश July 21, 2025
Crime News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, डभरा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?