Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब तक की 10 बड़ी खबरें…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking NewsCorona Casesछत्तीसगढ़

अब तक की 10 बड़ी खबरें…

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/06/28 at 4:54 AM
Neeraj Gupta
Share
7 Min Read
SHARE

1 मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में मिले 52 नए मरीज, 52 मरीजों स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 57 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है और 52 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वहीं आज एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई है।

2 BREAKING : फाँसी पर झूली रेंजर की बहू… डेढ़ साल के बेटे को भी लटका दिया

- Advertisement -
Ad image
रायपुर। जिले के नवा रायपुर इलाके में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। इस वारदात में एक माने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे को फांसी पर लटका दिया, उसके बाद खुद भी फांसी पर लटक गई।

3 सरोज की फोटो पर भारत में सियासी चाइना वार… क्या हकीकत, क्या है फसाना… कोई नहीं सही जानकार

- Advertisement -
रायपुर। चीन और भारत के विवाद के चलते कांग्रेस लगातार भाजपा पर निशाना लगा रही है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस पार्टी बीजेपी पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद सरोज पांडेय की एक फोटो को लेकर छत्तीसग की राजनीति में पिछले 24 घंटे से बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस ने सरोज पांडेय के चीन दौरे की एक फोटो को ट्वीट किया है। फोटो को यह कहते हुए ट्रोल किया जा रहा है कि सरोज पांडेय हाल ही में चीन दौरे से लौटी है।

4 बड़ी खबर : एमपी की शराब खपाने की थी तैयारी, आबकारी विभाग ने की इतनी पेटी शराब जप्त… जानिए

- Advertisement -
दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने छापा मार करवाई करते हुए भिलाई से 61 पेटी शराब जप्त की है। पुलिस को लम्बे समय से सूचना मिल रही थी। कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी आयुक्त ने टीम रवाना कर आरोपियों धर दबोचा। आबकारी विभाग ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश की शराब छत्तीसगढ़ ला कर खपाया जा रहा था. जानकारी मिलते ही शारब के साथ गाड़ी को जप्त कर लिया है. मामले में संलिप्त आरोपियोंको गिरफ्तार कर आगे की करवाई की जा रही है।

5 Korba Crime : दहेज और अल्टो कार की मांग से प्रताड़ित बहु ने फांसी लगा की आत्महत्या, 6 गिरफ्तार

कोरबा । पाली नगर पंचायत की पूर्व एल्डरमेन की बहू की मौत के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह सदस्यों पर दहेज हत्या का अपराध पंजीबद्घ कर लिया है। पाली के आरामील मोहल्ला निवासी एवं पूर्व एल्डरमेन गीता शुक्ला की बहू सुरभि पति रविकांत शुक्ला 30 वर्ष ने 10 जून को अपने कमरे में साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी।

6 ACHIEVEMENT : इन महिलाओं ने 6 माह में किया 1.10 करोड़ रूपए का कारोबार… सीएम ने सराहा… जानिए क्यों

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में ‘कल्पतरू‘ मल्टीयूटीलिटी सेंटर, सेरीखेड़ी में कार्य कर रही बिहान रायपुर (उजाला ग्राम संगठन) की महिलाओं ने मुलाकात की। महिलाओं ने इस सेंटर में तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पाद मुख्यमंत्री को दिखाए और उनके संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की और उनके बारे में महिलाओं से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए सेरीखेड़ी के इस मल्टीयूटीलिटी सेंटर के कार्य के विस्तार और विभिन्न गतिविधियों के लिए सीएसआर मद से 15 लाख रूपए की राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की।

7 BIG BREAKING : रेत माफिया नागु भगोड़ा घोषित… 5 हजार का रखा गया इनाम

धमतरी। जिला पंचायत सदस्य सहित उसके साथियों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाले रेत माफिया को पुलिस ने भगोड़ा करार देते हुए, उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। भगोड़े रेत माफिया ने जिस गुंडागर्दी का प्रदर्शन किया था, उसका वीडियो वायरल हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर जोरदार माहौल बनाया और मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप करने पर मजबूर कर दिया।

8 सुशांत सिंह राजपूत के नाम से बनेगा फाउंडेशन, यंग टैलेंट को मिलेगा सपोर्ट, स्मारक में तब्दील होगा घर

पटना। बॉलिवुड ऐक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने फैसला किया है कि उनकी स्मृति और विरासत का सम्मान करने के लिए उनके नाम से ‘सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन’ बनेगा। इसके जरिए सुशांत के दिल के करीब वाली चीजों जैसे सिनेमा, साइंस और स्‍पॉर्ट्स से जुड़ने वाल यंग टैलंट्स को सपॉर्ट किया जाएगा।

9 BREAKING : दो BSF जवान और तीन पुलिसकर्मी समेत प्रदेश में मिले 7 नए कोरोना संक्रमित

दुर्ग/महासमुंद। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच दुर्ग जिले से 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि संक्रमितों में तीन पुलिसकर्मी और बीएसएफ के दो जवान शामिल हैं।

10 MEETING : सीएम ने विद्युत कंपनियों की समीक्षा की… वर्तमान हालात पर किया जवाब-तलब

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य की विद्युत कंपनियों और क्रेडा के कार्यो की समीक्षा की गई। इस अवसर पर बैठक में मुख्य सचिव आर. पी. मंडल, विद्युत कंपनियों के चेयरमैन एवं मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्दार्थ कोमल परदेशी, एम. डी. डिस्ट्रीब्युशन मो. अब्दुल कैसर हक सहित विद्युत कंपनियों और क्रेडा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आज का राशिफल…
Next Article “मन की बात”: आज पीएम मोदी 11 बजे देश को करेंगे संबोधित…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG ACCIDENT : ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत 
CG ACCIDENT : ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत 
छत्तीसगढ़ मुंगेली June 25, 2025
CG CRIME : नाबालिग को भगाकर बनाया था गर्भवती, पुलिस ने एक साल पुराने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 25, 2025
The Emergency Diaries : आज “द इमरजेंसी डायरीज़” पुस्तक का विमोचन करेंगे अमित शाह 
The Emergency Diaries : आज “द इमरजेंसी डायरीज़” पुस्तक का विमोचन करेंगे अमित शाह 
NATIONAL दिल्ली June 25, 2025
CG Suicide News : प्रेमिका के मांग में भरा सिंदूर, फिर प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे से लगाई फांसी, कारण अज्ञात 
CG Suicide News : प्रेमिका के मांग में भरा सिंदूर, फिर प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे से लगाई फांसी, महीनेभर पहले हुई थी युवक की शादी
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?