Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हनीट्रैप: भगोड़ा मास्टरमाइंड जीतू सोनी गिरफ्तार, हुस्न के शहद का दीवाना बनाकर करता था अफसर-नेताओं से वसूली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsExclusive

हनीट्रैप: भगोड़ा मास्टरमाइंड जीतू सोनी गिरफ्तार, हुस्न के शहद का दीवाना बनाकर करता था अफसर-नेताओं से वसूली

Vijay Sinha
Last updated: 2020/06/28 at 8:11 AM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

इंदौर. मध्यप्रदेश के हनीट्रैप मामले के आरोपी जीतू सोनी को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया। चार दिन पहले ही जीतू के भाई महेंद्र सोनी को पुलिस ने गुजरात के अमरेली से गिरफ्तार किया था। फरार होने के बाद पुलिस ने इस पर सवा लाख रुपए का इनाम रखा था।

- Advertisement -

हनीट्रैप मामले का खुलासा होने के बाद जीतू सोनी पर पुलिस ने 56 से ज्यादा एफआईआर दर्ज कींं। वहीं, करीब 40 केसों में उसके साथ परिवार के सदस्यों को आरोपी बनाया है। पुलिस को महेंद्र की मानव तस्करी समेत दो अन्य मामलों में भी तलाश थी। पुलिस ने जीतू के बेटे अमित सोनी को 6 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, बाद में उसे जमानत में मिल गई।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बताया जाता है कि 4 दिन पहले पुलिस रेड की सूचना मिलते ही जीतू सोनी राजकोट स्थित एक फार्म हाउस से भाग गया था। शुक्रवार को दोबारा लोकेशन निकाली गई और छह टीमों ने अलग-अलग जगहों पर छापे मारे। इस बार भागने का मौका नहीं दिया और जीतू को गुजरात और मप्र के बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। उसे रविवार सुबह 11 बजे क्राइम ब्रांच की टीम इंदौर लेकर पहुंची। यहां उससे पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

जानिए क्यों पीछे पड़ी थी पुलिस

- Advertisement -

लोकस्वामी अखबार के मालिक जीतू सोनी पर होटल माय होम में बिना मंजूरी के डांस बार चलाने का आरोप है। इंदौर पुलिस ने बताया था कि होटल में कई युवतियों को बंधक बनाकर काम कराया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने दिसंबर में गीता भवन चौराहे के पास होटल में छापा मारा था। होटल की तलाशी लेने पर छोटे-छोटे कमरों में 67 लड़कियां मिली थीं, जो अन्य राज्यों की थी और काफी गरीब घरों से थीं। बाउंसर और अन्य व्यक्तियों के जरिए इन युवतियों को बंधक बनाकर यौन शौषण भी किया जाता था।
जीतू पर आरोप यह है कि अपने डांस बार में अफसर और नेताओं को बुलाकर उन्हें ट्रैप करता था और उनसे पैसा वसूल करता था।
सरकार ने माफिया अभियान के तहत जीतू का ऑफिस और बंगले तोड़ दिए थे।

TAGGED: Fugitive, HONEYTRAP, JITUSONI, SEX, VIDEO, VIRAL
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article चीन विवाद : राहुल गांधी पर गृहमंत्री अमित शाह का पलटवार, कहा पाकिस्तान और चीन को खुश करने वाले बयान ना दें
Next Article GOOD NEW : अरपा किनारे से हटा अवैध कब्जा… 900 परिवार को मिला नया आशियाना… कलेक्टर सारांश की सराहनीय भूमिका
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Doha Diamond League : नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार 90 मी. से दूर फेंका भाला
Breaking News खेल देश May 17, 2025
CG NEWS:ऋषि पंचमी उद्यापन एवं श्रीमद 108 भागवत कथा यज्ञ का आयोजन अगस्त में,बैठक कर रूपरेखा बनाना शुरू
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 16, 2025
Bihar : CM ने गया जिले का नाम 'गयाजी' रखकर इसे और ऐतिहासिक बना दिया है: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
Bihar : CM ने गया जिले का नाम ‘गयाजी’ रखकर इसे और ऐतिहासिक बना दिया है: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
NATIONAL बिहार May 16, 2025
CG BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही बरतने वाले दो पटवारी निलंबित
CG BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही, दो पटवारी निलंबित
Breaking News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?