Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जांजगीर-चांपा : बरसात में भी ऐसे मिलेगा मनरेगा में श्रमिकों को रोजगार,1.46 करोड़ रुपए की स्वीकृति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़Grand News

जांजगीर-चांपा : बरसात में भी ऐसे मिलेगा मनरेगा में श्रमिकों को रोजगार,1.46 करोड़ रुपए की स्वीकृति

GrandNews
Last updated: 2020/06/30 at 11:44 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

जांजगीर-चांपा। जिले में बरसात के मौसम में भी रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिले में मनरेगा के तहत विभिन्न प्रजातियों के चार हजार पौधे लगाए जाएंगे। जिले में  वन विभाग के माध्यम से  चंद्रपुर से मिरौनी, बनाहिल से पकरिया, तिलई से तरौद, शिवरीनारायण से खरौद, तरौद से बनाहिल, पकरिया से पामगढ़ के बीच लगाए जाएंगे। इस मार्ग पर विभिन्न प्रजाति के लगभग 4 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए 1 करोड़ 46 लाख 78 हजार 5 सौ रूपए की स्वीकृति मनरेगा में दी गई हैं। इन पौधों को लगाने में महात्मा गांधी नरेगा के श्रमिक से काम लिया जाएगा। पौधारोपण किए जाने वाले इस मार्ग को राम वन गमन पथ पौधरोपण के नाम से जाना जाएगा।
      जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल ने बताया कि कलेक्टर एवं मनरेगा जिला कार्यक्रम समन्वयक यशवंत कुमार के मार्ग निर्देशन में राम वन गमन पथ में पौधरोपण का कार्य किया जाएगा। मनरेगा से राम वन गमन पथ पर 4 हजार पौधे लगाने की स्वीकृति वन विभाग को दी गई है। क्रियान्वयन एजेंसी वन विभाग रामवन गमन क्षेत्र में आम, पीपल, बरगद, नीम प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधे की सुरक्षा के लिए बांस का ट्री-गार्ड लगाया जाएगा, ताकि इन्हें किसी तरह का कोई नुकसान न हो और यह आसानी से विकसित हो सके। इनकी सुरक्षा  वन विभाग के साथ ही ग्रामीण एवं आमजन करेंगे। इन पौधे को जुलाई के माह में लगाया जाएगा और पौधे लगाने के बाद वन विभाग 7 साल तक इनकी देखरेख करेगा। इस मार्ग पर लगाए जाने वाले पौधों की नियमित रूप से मानीटरिंग  की जाएगी। जहां एक ओर राम वन गमन पथ पर पौधरोपण होने से हरियाली आएगी तो दूसरी ओर इन पौधों को रोपने से महात्मा गांधी नरेगा के मजदूरों को मजदूरी भी मिलेगी।

जिला पंचायत सीईओ  ने बताया कि राम वन गमन पथ 32 किलोमीटर में 4 हजार पौधे रोपे जाएंगे। डभरा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले चंद्रपुर से मिरौनी में 4 किलोमीटर क्षेत्र में 500, अकलतरा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले बनाहिल से पकरिया 4 किलोमीटर क्षेत्र में 500 पौधे, तिलई से तरौद 12 किलोमीटर क्षेत्र में 1500  पौधों का  रोपण किया जाएगा। इसी तरह जनपद पंचायत पामगढ़ में आने वाले शिवरीनारायण से होते हुए खरौद क्षेत्र में 2 किलोमीटर में 200 पौधे लगेंगे। तरौद से बनाहिल होते हुए 6 किलोमीटर क्षेत्र में 750, पकरिया से पामगढ़ के 4 किलोमीटर क्षेत्र में 500 पौधे राम वन गमन पथ में लगाए जाएंगे।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article विशेष लेख : मसला ‘कोरोनिल’ नहीं बल्कि स्वदेशी बनाम विदेशी है, वरना दुकान बंद न हो जाएगी ..
Next Article Tiktok के साथ PUBG और ZOOM App को आखिर क्यों नहीं किया गया बैन, ये है बड़ी वजह
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: 7 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा ईद-उल-अजहा बकरीद का पर्व….
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Mahasamund : आरंग के श्रेयांश हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसव के बाद महिला की मौत, 15 महीने पहले हुई थी शादी 
Mahasamund : आरंग के श्रेयांश हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसव के बाद महिला की मौत, 15 महीने पहले हुई थी शादी 
छत्तीसगढ़ महासमुंद रायपुर June 6, 2025
CG NEWS: शिवरीनारायण में महानदी के बाबाघाट पर बाढ़ बचाव मॉकड्रील का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 6, 2025
Mahasamund Crime : उड़ीसा से MP ले जारहे थे 36 लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
Mahasamund Crime : उड़ीसा से MP ले जा रहे थे 36 लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ महासमुंद June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?