Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नारायणपुर : कलेक्टर ने प्रतिभावान छात्र ओजस श्रीवास्तव को किया सम्मानित, कहा – जीवन में सफलता का मूलमंत्र टाईम मेनेजमेंट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

नारायणपुर : कलेक्टर ने प्रतिभावान छात्र ओजस श्रीवास्तव को किया सम्मानित, कहा – जीवन में सफलता का मूलमंत्र टाईम मेनेजमेंट

GrandNews
Last updated: 2020/06/30 at 11:52 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

नारायणपुर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज यहां जिले के प्रतिभावान छात्र ओजस श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। ओजस ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10वी की परीक्षा में 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला और राज्य में 10 वां स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर ने स्कूल की प्राचार्य को भी पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ओजस के माता-पिता, जिला शिक्षा अधिकारी गिरधर मरकाम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। ओजस ने अपनी सफलता के लिये अपने माता-पिता और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा वे 11वीं कक्षा में गणित विषय लेकर इंजीनियर बनेंगे और अपने देश और राज्य के लिए कुछ करेंगे ।  

    कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि नारायणपुर जिला देश के आकांक्षी जिलों में से एक है। यहां पढ़ाई के उतने साधन नहीं जो अन्य जिलों में होते है। लेकिन ये काबिले तारीफ है कि पढ़ाई के सीमित साधनों के बीच उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता का मूलमंत्र टाईम मेनेजमेन्ट है। उन्होनंे अपने छात्र जीवन की यादों को भी साझा करते हुए कहा कि वह भी पढा़ई में तेज थे और उन्हें भी ऐसा ही सम्मान मिला था। कलेक्टर ने स्कूल की प्राचार्या और शिक्षकोें को भी बधाई देते हुए कहा कि गुरू का स्थान भगवान से भी बड़ा माना गया है। उनके अच्छी शिक्षा और संस्कार से ही बच्चें अच्छे और देश के भविष्य बनते है। जिला और राज्य शासन की ओर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से उन्हें आगे पढ़ाई में जो भी मदद चाहिए वह उन्हें मिलेगी। उन्होंने ओजस के माता पिता को भी धन्यवाद दिया। जिले में दसवीं की परीक्षा में कुल 1762 परीक्षार्थी थे, जिनमें से 1739 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे । इनमें से 1250 उत्तीर्ण हुए है। जिसमें 642 छात्र और  608 छात्रायें पास हुई है।  परीक्षा में 571 विद्यार्थियों ने फस्ट डिवीजन से परीक्षा उत्तीर्ण की है।  

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Tiktok के साथ PUBG और ZOOM App को आखिर क्यों नहीं किया गया बैन, ये है बड़ी वजह
Next Article जन्म के समय लिंगानुपात में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल : 1000 पुरुषों की तुलना में 958 महिलाएं
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: शिवरीनारायण में महानदी के बाबाघाट पर बाढ़ बचाव मॉकड्रील का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 6, 2025
Mahasamund Crime : उड़ीसा से MP ले जारहे थे 36 लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
Mahasamund Crime : उड़ीसा से MP ले जा रहे थे 36 लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ महासमुंद June 6, 2025
जिला अस्पताल की व्यवस्था पर अब हर दिन रहेगी अफसरों की नजर,गरियाबंद कलेक्टर ने की साप्ताहिक निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
Grand News June 6, 2025
 CG BREAKING : 15000 की रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार
 CG BREAKING : 15 हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार
Breaking News कोंडागांव छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?