Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: धमकी: मुंबई के होटल ताज को बम से उड़ाने की धमकी, जानिए किसने किया कॉल ?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

धमकी: मुंबई के होटल ताज को बम से उड़ाने की धमकी, जानिए किसने किया कॉल ?

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/06/30 at 9:54 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद होटल के बाहर और आस-पास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। दरअसल, सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात 12.30 बजे होटल ताज पैलेस के स्टाफ को पाकिस्तान के कराची से धमकी भरी कॉल की गई, जिसमें कहा गया कि होटल को बम से उड़ा दिया जाएगा। 

कॉल करने वाले शख्स ने स्टाफ को कहा कि वह लश्कर-ए तैयबा का सदस्य है। शख्स ने कहा कि होटल पर हमला किया जाएगा और उसे साल 2008 में हुए मुंबई हमलों की तरह ही उड़ा दिया जाएगा। 

- Advertisement -
Ad image

वहीं, इसके बाद दूसरा फोन कॉल बांद्रा के होटल ताज लैंड्स एंड में किया गया। वहां भी स्टाफ को इसी अंदाज में धमकी दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों होटलों को एक ही नंबर से फोन आया है और यह नंबर पाकिस्तान का है। 

- Advertisement -

दूसरी तरफ, धमकी भरी कॉल को देखते हुए मुंबई पुलिस ने होटल की सुरक्षा कड़ी कर दी है। वहीं, साइबर सेल भी सक्रिय हो गया है और मामले की जांच कर रहा है। इसके अलावा, टेलीकॉम विभाग की मदद से कॉल करने वाले की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। 

- Advertisement -

बता दें कि, 26 नवंबर 2008 को मुंबई के ताज होटल पर आतंकवादी हमला हुआ था। इस हमले को लश्कर-ए तैयबा ने ही अंजाम दिया था। इस आतंकी संगठन के आतंकवादियों ने समुद्र के रास्ते भारत में प्रवेश किया था और इस हमले को अंजाम दिया था। इस आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी। हमलावर आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया था, जबकि एक आंतकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था, जिसे बाद में फांसी दे दी गई। 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CHINGARI : चीनी ऐप पर प्रतिबंध के बाद इस इंडियन ऐप की हो गई है बल्ले-बल्ले
Next Article बड़ी खबर : दन्त चिकित्सकों की खुलेगी पोल… सरकार करेगी हिसाब
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

bollywood News : बाबू राव की धमाकेदार वापसी! ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद खत्म, अक्षय-परेश फिर साथ
bollywood Grand News मनोरंजन June 29, 2025
CG NEWS: रायपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 300 मरीजों ने लिया लाभ — गजानन सेवा केंद्र खोलने की घोषणा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
CG NEWS: दुर्ग में ‘संविधान बचाओ सभा’, भूपेश बघेल बोले- देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
CG NEWS: जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” के उद्देश्य के साथ पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगा कांवर यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?