Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: VIRUS : चीन में एक और वायरस मचा रहा तबाही, आप भी हो जाईए सतर्क
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsExclusiveविदेश

VIRUS : चीन में एक और वायरस मचा रहा तबाही, आप भी हो जाईए सतर्क

Vijay Sinha
Last updated: 2020/07/01 at 10:03 AM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

चीन में एक और घातक वायरस की पहचान की गई है। यह स्ट्रेन सुअर में पाया जाता है लेकिन आसानी से इंसानों में भी फैल सकता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि वायरस अपना स्वरूप बदल सकता है और महामारी का रूप लेकर कोरोना की तरह तबाही मचा सकता है। चिंताजनक बात यह है कि इसके खिलाफ शरीर में इम्युनिटी भी नहीं बनती।

- Advertisement -

2016 से पनप रहा जी-4 वायरस
चीन स्थित सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के शोधकर्ताओं ने सात साल लंबे अध्ययन के बाद इस वायरस की खोज की है। चीनी वैज्ञानिकों का अध्ययन अमेरिकी साइंस जर्नल पीएनएएस में प्रकाशित हुआ है। आमतौर पर सुअरों में पाए जाने वाले जी-4 नामक इस स्ट्रेन पर वैज्ञानिक 2011 से शोध कर रहे हैं। बीते दिनों शोधकर्ताओं ने पाया कि संक्रमण काफी तेजी से बढ़ा है।  2016 के बाद लिए गए ज्यादातर नमूनों में एक नए तरह का स्ट्रेन मिला जो स्वाइन फ्लू जैसा है, इसे जी-4 ईए एच1एन1 नाम दिया गया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

चीनी सुअर 179 तरह के स्वाइन फ्लू से पीड़ित  
अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने 2011 से 2018 तक दस चीनी प्रांतों के बूचड़खाना और एक पशु अस्पताल से 30 हजार सुअरों का नेजल स्वाब नमूना लिया गया। इन नमूनों में 179 तरह के स्वाइन फ्लू वायरस मिले, जिन्हें आइसोलेट कर दिया गया।  

- Advertisement -

इंसानी शरीर में अपनी संख्या बढ़ाने में सक्षम
वैज्ञानिकों ने पाया कि जी-4 वायरस अत्याधिक संक्रामक है और इसमें मानव कोशिकाओं में जाकर अपनी संख्या बढ़ाने की क्षमता है।  इंसानों के समान लक्षण रखने वाले नेवला जाति के एक जानवर फेरट पर वैज्ञानिकों ने वायरस के असर को देखा। उन्होंने पाया कि फेरट के शरीर में किसी दूसरे वायरस से ज्यादा जी-4 वायरस के लक्षण दिखे।

- Advertisement -


अब तक दो इंसान संक्रमित
जी-4 वायरस से अभी तक चीन में दो इंसानों के संक्रमित होने  के मामले सामने आए हैं। एक मामला 2016 में और दूसरा 2019 में नजर आया। संक्रमित दोनों लोग पड़ोसी थे और सुअर पालते थे। इससे वैज्ञानिक मान रहे हैं कि वायरस जानवरों से इंसानों में फैल सकता है।

खांसी-बुखार मुख्य लक्षण
नेवले में हुए प्रयोग के आधार पर वैज्ञानिक मान रहे हैं कि इस वायरस के मुख्य लक्षण बुखार, छींक, खांसी और जोर-जोर से सांस लेना हैं।  

महामारी न बन जाए
शोधपत्र के लेखक जॉर्ज गाओ और  जिंहुआ लियू का कहना है कि हमें मिले साक्ष्यों से पता लगा कि वायरस तेजी से फैल रहा है। सभी सुअर फार्मों में वायरस की रोकथाम की जानी चाहिए ताकि कर्मचारियों में संक्रमण न फैले। अगर ऐसा हुआ तो यह महामारी का रूप ले सकता है।

चीन की 4.4 % आबादी प्रभावित
वैज्ञानिकों ने एंटीबॉडी ब्लड टेस्ट के जरिए जाना कि दस में से एक सुअर पालक इस वायरस की चपेट में आ चुका है। साथ ही इस शोध से पता लगा कि चीन की 4.4% आम आबादी इस वायरस से प्रभावित हुई है।  

एशिया में खतरा अधिक
चाइनीज अकेडमी ऑफ साइंस के वैज्ञानिक एलिस हॉग्स का कहना है कि सुअर और मुर्गी पालन एशिया में सबसे ज्यादा होता है जिससे संक्रमण के पूरे एशिया में फैलने का खतरा है।

TAGGED: CHINI VIRUS, Dangerous, G4 VIRUS, HUMAN VIRUS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article न्यूज़ वेबसाइट/वेबपोर्टल की बढ़ती संख्या देखते हुए, राज्य सरकार ने विज्ञापन के मापदंड तय करने बनायी कमेटी
Next Article राजनांदगाव में नक्सली मुठभेड़ : जवानों को भारी पड़ता देख सामान छोड़कर भाग खड़े माओवादी, सर्चिंग में जुटी पुलिस
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Big Breaking : नारायणपुर मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
Breaking News छत्तीसगढ़ नारायणपुर May 21, 2025
CG Breaking : DRG के जवानों पर गिरी बिजली की तार, दो सुरक्षाबल झुलसे
Breaking News कांकेर छत्तीसगढ़ May 21, 2025
CG News : डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में साउथ अफ्रीकी छात्रा की पित्ताशय पथरी की सफल सर्जरी
छत्तीसगढ़ May 21, 2025
CG Train Cancelled: यात्रियों को झटका; रेलवे ने रद्द की रायपुर-बिलासपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ बिलासपुर रायपुर May 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?