Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिन भर की 10 बड़ी खबरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking Newsछत्तीसगढ़

दिन भर की 10 बड़ी खबरे

Poonam Shukla
Last updated: 2020/07/02 at 4:24 PM
Poonam Shukla
Share
7 Min Read
SHARE

1. कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में आज 72 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, राजधानी में मिले सर्वाधिक नए मरीज, प्रदेश में कुल अकड़ा 3 हजार से अधिक पहुंचा …देखिये लिस्ट कहा कितने मिले

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश में अब तक 3006 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 2303 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 14 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 689 मरीजों का उपचार जारी है। प्रदेश में आज 72 नए मरीजों की पुष्टि हुई। जिसमें राजधानी रायपुर में सर्वाधिक 17 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। दुसरे स्थान पर बेमेतरा में 12 संक्रमित मरीज मिले है। स्वास्थ्य विभगा द्वार जारी मेडिकल बुलेटिन कुछ इस प्रकार है।

- Advertisement -
Ad image

2. वेतनवृद्धि : 1 जुलाई से सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा इंक्रीमेंट, कोरोना के मद्देनजर राज्य सरकार ने वेतनवृद्धि पर लगायी थी रोक, कर्मचारियों की मांग पर सीएम ने दी मंजूरी

 प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशी की खबर सामने आयी है, प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को 1 जुलाई से वेतनवृद्धि को मंजूरी दे दी है। सीएम भूपेश वघेल ने कर्मचारी संगठनों ने मुलाकात के बाद इसकी मंजूरी दे दी है।

3. BIG NEWS : प्रदेश के 20 इनकम टैक्स अधिकारियों का तबादला… आदेश जारी

में बड़े पैमाने पर इनकम टैक्स आफिसर्स के तबादले किये गये हैं। रायपुर, राजनांदगांव, भिलाई, अंबिकापुर सहित अधिकांश जिलों के अफसरों के या तो जोन बदल दिये गये या फिर उनका अलग डिपार्टमेंट में तबादला कर दिया गया है। वहीं कई अफसरों को एडिश्नल चार्ज भी दिया गया है। राजधानी रायपुर में इनकम टैक्स विभाग के कई अलग-अल विंग के अफसरों को बादला गया है। वहीं जोन के कई अफसरों को भी नयी जगह भेजा गया है।

4. GOOD NEWS : अनलॉक होते ही छग की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार… सीएम ने कहा प्रदेश की जनता ने दिखाई राह

कोरोना वायरस (कोविड-19) के चलते पूरे देश में जहां आर्थिक मंदी का माहौल है, वहीं अनलॉक के बाद छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था पूरी रफ्तार से चल पड़ी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए सकारात्मक प्रयासों से राज्य में जीएसटी, आटोमोबाईल, कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में तेेजी देखी जा सकती है। राज्य में जीएसटी संग्रहण पिछले वर्ष की तुलना में जहां 22 प्रतिशत अधिक बढ़ा है, वहीं वाहनों के रजिस्ट्रेशन में मई माह की तुलना में जून माह में साढ़े तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और वनवासियों को राहत पहंुचाने के लिए वनोपजों के संग्रहण में छत्तीसगढ़ देश में पहले स्थान पर है।

5.ACHIEVEMENT : छग लघु वनोपज संग्रहण में अव्वल… सिर्फ 6 माह में लक्ष्य पूरा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में लघु वनोपजों के संग्रहण का आंकड़ा दिनों-दिन बढ़ रहा है। यही वजह है कि देश में चालू सीजन के दौरान वनोपजों के संग्रहण के मामले में छत्तीसगढ़ लगातार पहले नम्बर पर बना हुआ है। छत्तीसगढ़ में पिछले छह माह में 104 करोड़ रूपए की राशि के लगभग डेढ़ लाख क्विंटल लघु वनोपजों का संग्रहण हो चुका है, जो चालू सीजन के दौरान देश में अब तक संग्रहित कुल लघु वनोपजों का 73.71 प्रतिशत है।

6. BREAKING : सीएम बघेल ने दी राजधानी को ऑक्सीजोन की सौगात… शहरवासी अब बीच शहर में शुद्ध आबो-हवा के साथ लेंगे सैर का आनंद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के हृदय स्थल में 19 एकड़ में बनाए गए ऑक्सीजोन का आज लोकार्पण किया। करीब 11 करोड़ की लागत से बने इस ऑक्सीजोन से नगरवासी अब बीच शहर में शुद्ध आबो-हवा के साथ सैर और भ्रमण का भरपूर आनंद उठा सकेंगे। यह नगर के रौनक के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाएगा। लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां सफेद चंदन का पौधा लगाया।

7.MURDER : मामूली विवाद पर चाकू से गोदकर नाबालिग की हत्या… चार संदेही हिरासत में

राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना इलाके के आरडीए कॉलोनी के पास सब्जी ठेला लगाने के मामूली विवाद पर नाबालिग की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई है। हत्या के इस प्रकरण में पुलिस ने अब तक 4 संदेहियों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ जारी है।

8. नाबालिक के निर्मम हत्यारे को पुलिस ने धर दबोचा…जानिए पूरा मामला…

मुंगेली जिले में आज एक युवक ने 14 साल की बच्ची को जिंदा जला दिया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आराेपी युवक दुष्कर्म के इरादे से बच्ची के घर में घुसा था। विरोध करने पर उसने केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया था। झुलसते हुए बच्ची बाहर की तरफ भागी। ग्रामीणों ने आग बुझाई और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा था। घटना थाना कोतवाली इलाके के गांव घुठेरा नवागांव की है। 

9.CORONA ALERT : 21 जून को इंडिगो एयरवेज के विमान 6ई-5039 से दिल्ली से रायपुर आए यात्रियों को क्वारेंटाइन में रहने की स्वास्थ्य विभाग ने की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने 21 जून को इंडिगो एयरवेज के विमान 6ई-5039 (6E5039) से दिल्ली से रायपुर आए यात्रियों से क्वारेंटाइन में रहने की अपील की है। इस विमान में यात्रा करने वाला एक यात्री कोविड-19 से पीड़ित पाया गया है। विभाग ने इस विमान से दिल्ली से रायपुर आए सभी यात्रियों से हेल्पलाइन नंबर 104 पर फोन कर अपने बारे में जानकारियां दर्ज कराने कहा है। रायपुर के अलावा किसी अन्य एयरपोर्ट पर उतरकर ट्रेन, बस या अन्य साधनों से छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले यात्रियों से भी क्वारेंटाइन में रहने की अपील की गई है।

10. POLITICS : ’शिवराज’ मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार… 28 नए मंत्रियों ने ली शपथ

मध्यप्रदेश में जारी सियासी उठापठक के बीच आखिरकार आज शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो गया है। राजभवन में शिवराज कैबिनेट में नए शामिल किए गए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके पहले शिवराज कैबिनेट में पांच मंत्री पहले ही विस्तार में मंत्री बन चुके हैं। शिवराज मंत्रिमंडल में आज 28 मंत्रियों को शामिल किया गया है।

TAGGED: 10 बड़ी, खबरे, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article वेतनवृद्धि : 1 जुलाई से सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा इंक्रीमेंट, कोरोना के मद्देनजर राज्य सरकार ने वेतनवृद्धि पर लगायी थी रोक, कर्मचारियों की मांग पर सीएम ने दी मंजूरी
Next Article Big News : निगम-मंडल के लिए नाम तय… आलाकमान के मुहर का इंतजार… महिलाओं को खास तरजीह
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : छत्तीसगढ़ में उबाल — सक्ती में भी फूटा विरोध, गुरु खुशवंत साहेब जी के सुरक्षा की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 16, 2025
Shocked to see Vidya Balan’s transformation: ओय तेरी…! विद्या बालन का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके फैंस, AI समझ बैठे लोग – नई तस्वीरें वायरल”
bollywood Grand News छत्तीसगढ़ मनोरंजन July 16, 2025
INTERNATIONAL NEWS: दमिश्क में इजरायली हमले से मचा हड़कंप, लाइव रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टर की जान बचाने की कोशिश वायरल
Grand News VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ July 16, 2025
CG NEWS: कलेक्टर के नोटिस पर भड़के जयसिंह अग्रवाल – बोले “मैं उनका चपरासी नहीं”, कलेक्टर ने कहा – कानून व्यवस्था बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ July 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?