Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हादसा : पटाखा फैक्‍ट्री में लगी आग, 6 की मौत और 20 लोगों के अंदर फंसे होने का अनुमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

हादसा : पटाखा फैक्‍ट्री में लगी आग, 6 की मौत और 20 लोगों के अंदर फंसे होने का अनुमान

Poonam Shukla
Last updated: 2020/07/05 at 12:48 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

मोदीनगर। मोदीनगर में रविवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया है। यहां के बखरवा गांव में पटाखा फैक्‍ट्री में आग लग गई है। आग कैसे लगी यह फिलहाल पता नहीं मगर देखते ही देखते आग ने काफी भयावह रूप धारण कर लिया। फिलहाल मिल रही सूचना के अनुसार छह लोगों के मरने की पुष्‍टि हो गई है। वहीं अंदर 20 लोगों के फंसे होने की सूचना है।

- Advertisement -

काम करने वालों में ज्‍यादतर महिलाएं

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

स्‍थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए अंदर से 10 लोगों को निकाला है। वहीं यह भी पता चला है कि यहां पटाखा फैक्‍ट्री में काम करने वालों में ज्‍यादातर महिलाएं ही हैं। फिलहाल प्रशासन मरने वालों की शिनाख्‍त करने और राहत बचाव काम में लगा है।

- Advertisement -

लोगों को बचाने का जारी है काम

- Advertisement -

फैक्‍ट्री में आग लगते ही लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिग्रेड टीम को दी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम के साथ अंदर फंसे लोगों को बचाने में जुट गए। इधर ग्रामीणों से मिल रही सूचना के हिसाब से यह फैक्‍ट्री यहां लंबे समय से चल रही थी।

जन्‍मदिन पर जलाने वाली फुलझड़ी की थी फैक्‍ट्री

यहां जन्‍मदिन की पार्टी में इस्‍तेमाल होने वाली फुलझड़ी बनाई जाती थी। इसके साथ ही यह भी पता चला कि मालिक आसपास के घरों में कच्‍चा माल भिजवा कर पटाखे बनवाता था। लोगों ने दबी जुबान में यह भी बताया कि पुलिस की मिली भगत से यह काम चल रहा था।

भाजपा जिलाध्‍यक्ष दिनेश सिंघल पहुंचे मौके पर

मौत की खबर मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई है। मौके पर एसपी देहात नीरज जादौन, विधायक डॉ मंजू शिवाच, भाजपा जिलाध्‍यक्ष दिनेश सिंघल भी पहुंच गए हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों को घेर लिया है। यहां पर लोग हंगामा मचा रहे हैं। हालात धीरे-धीरे बेकाबू हो रहे हैं। ग्रामीण लाश नहीं उठाने दे रहे हैं।

अवैध रूप से चल रही थी फैक्‍ट्री

इधर लोगों से मिली ताजा जानकारी के हिसाब से यह फैक्‍ट्री अवैध रूप से चल रही थी। हालांकि, इस बात की पुष्‍टि फिलहाल नहीं हो पाई है। वहीं ग्रामीण शव नहीं उठाने देने पर अड़ गए हैं और अधिकारियों को बंधक बनाने के लिए शोर कर रहे हैं। फिलहाल मौके पर हंगामा जारी है।

TAGGED: 20 लोगों, 6 की मौत, ग्रैंड न्यूज़, फंसे, हादसा : पटाखा फैक्‍ट्री में लगी आग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article लद्दाख दौरे के बाद राष्ट्रपति से पीएम की मुलाकात, वर्तमान स्थिति पर चर्चा
Next Article CRIME | तीन कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, कई बार सुरक्षा बल के जवानों को पहुंचा चुके थे नुक्सान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: बाढ़ पीड़ितों को 6 माह बाद भी नही मिली मुआवजा राशि कलेक्टर से की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ May 23, 2025
CG NEWS: रायगढ़ जिला अस्पताल का मानवाधिकार आयोग ने किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई चिंता
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 23, 2025
CG NEWS: शासकीय आईटीआई रायगढ़ में प्लेसमेंट मेले का आयोजन, 115 पदों के लिए हुआ साक्षात्कार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 23, 2025
CG NEWS : डोली की जगह उठी अर्थी, शादी के दिन लॉज के बाथरूम में मिली दुल्हन की लाश, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल 
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?