Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : दाऊद का भी बाप निकला गैंगस्टर विकास… दीवारों में चुनवा रखा था असला-बारूद…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsकानून

BIG NEWS : दाऊद का भी बाप निकला गैंगस्टर विकास… दीवारों में चुनवा रखा था असला-बारूद…

Desk
Last updated: 2020/07/06 at 12:46 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

कानपुर। अंडर वर्ल्ड डाॅन के नाम से कुख्यात दाउद अब्राहिम ने क्या हिमाकत दिखाई थी, वह देश और दुनिया के लिए एक भगौड़ा अपराधी है, लेकिन विकास दुबे ने उन सारी हदों को पार कर दिया है, जिसकी वजह से उसकी तूती बोलती है। ऐसी ही कुछ हकीकतों से पर्दा उठाने में यूपी पुलिस कुछ हद तक कामयाब भी रही है।

रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया है कि विकास दुबे के घर में बंकर था, जिसमें वह हथियार छुपाकर रखता था। आईजी ने कहा कि जिस तरह कहा जाता है कि लोग सामान दीवारों में चुनवा कर रखते हैं, कुछ उसी प्रकार विकास दुबे ने दीवारों में असलहा-बारूद दबाकर रखा था। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि विकास दुबे के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है जिसकी विस्तृत जानकारी जल्द दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने 200-300 फायर किए, जिसके खोखे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के पांच हथियार विकास दुबे और उसके गुर्गे लूट ले गए थे, जिसमें एक एके 47, एक इंसास राइफल और 3 पिस्टल शामिल हैं। इन 5 हथियारों में से एक पिस्टल पुलिस ने बरामद की है।

- Advertisement -
Ad image

बता दें, आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद इस घटना के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे की तलाश जारी है। वहीं, दूसरी तरफ कानपुर प्रशासन ने विकास दुबे के बिठुर स्थित आवास को गिरा दिया है। घर गिराने के लिए विकास दुबे की उसी जेसीबी का इस्तेमाल किया गया, जिसके जरिए पुलिस टीम को घेरा गया था। इसके अलावा प्रशासन, विकास दुबे की सारी प्रॉपर्टी अटैच करने की तैयारी कर रहा है। प्रशासन उसकी सभी संपत्तियों की जांच करेगा, साथ ही सभी बैंक अकाउंट्स भी सीज किए जाएंगे।

बताया जा रहा है कि कानपुर के बाद विकास दुबे का अब लखनऊ स्थित घर भी गिरेगा। लखनऊ में कृष्णानगर के इंद्रलोक में विकास दुबे का घर है। एलडीए की टीम ने उसके घर का मुआयना किया है। मकान को गिराने की प्रक्रिया पर काम जारी है। मालिकाना हक, नक्शा, दस्तावेज की जांच की गई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण की शुरुआती जांच में विकास के मकान को लेकर काफी कुछ गड़बड़ मिला है।

TAGGED: daud, hathiyar, under world, UP POLICE, VIKAS DUBEY
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर: सीएम शिवराज के विधानसभा क्षेत्र में कोरोना का पहला मामला, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Next Article VIDEO : रामायण की यह हकीकत… जिसे आप भी जानना चाहेंगे… आखिर सीता ने कैसे दी अग्नि परीक्षा
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Hariyali Teej 2025: कब मनाया जाता है हरियाली तीज, जानिए महत्त्व और पूजा विधि 
Hariyali Teej 2025: कब मनाया जाता है हरियाली तीज, जानिए पूजा विधि और महत्त्व
धर्म July 16, 2025
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन शुरू, ये है आखिरी तारीख
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन शुरू, ये है आखिरी तारीख
NATIONAL देश July 16, 2025
VIRAL NEWS: पाकिस्तान में मिला टाइगर श्रॉफ का हमशक्ल! लोग बोले – “ये तो पिंजरे वाला टाइगर है”
bollywood Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन July 16, 2025
Chhattisgarh : गरीबों पर बढ़ा बिजली बिल का बोझ, डिजिटल मीटर ग्रामीणों के लिए बनी मुसीबत
Chhattisgarh : गरीबों पर बढ़ा बिजली बिल का बोझ, डिजिटल मीटर ग्रामीणों के लिए बनी मुसीबत
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?