कोरिया। केल्हारी को पूर्ण तहसील का दर्जा मिल गया है। छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र में केल्हारी का नाम प्रकाशित किया गया है। केल्हारी उप तहसील से जल्द ही तहसील के अस्तित्व में आएगा।
13 पटवारी हल्के के 74 गांव केल्हारी तहसील में शामिल होंगे। आपको बता दें ग्रामीण लंबे वक्त से केल्हारी को तहसील बनाने की मांग कर रहे थे। गत वर्ष 9 नवंबर को कोरिया जिले के दौरे पर मुख्यमंत्री ने केल्हारी को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की थी।
अब जाकर उनकी मांगे पूरी हो चुकी है। सीएम बघेल ने ग्रामीणों की समस्याओं और मांग को देखते हुए अब केल्हारी को तहसील का दर्जा दे दिया है।
Advertisements
Advertisements