रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के खिलाफ आज ईओडब्लू में शिकायत दर्ज कराई गई हैं। डाॅ. रमन सिंह के निर्वाचन की शपथ पत्र की प्रतिलिपि लेकर कांग्रेस के संयुक्त महासचिव विनोद तिवारी ने यह शिकायत दर्ज कराई है।
कांग्रेस नेता तिवारी ने ईओडब्लू में दर्ज शिकायत में कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने जो शपथ पत्र दाखिल किया था, उसमें अपनी आय की उन्होंने गलत जानकारी पेश की है, जबकि 15 साल के कार्यकाल में डाॅ रमन सिंह ने अकूत संपत्ति का अर्जन किया है।
दर्ज की गई शिकायत में तिवारी ने यह भी कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने निर्वाचन आयोग के समक्ष अपनी व परिवार की आय की भ्रामक जानकारी को रखा है, जबकि वास्तविकता काफी अलग है। इसकी जांच करने पर हकीकत से पर्दा उठ जाएगा कि डाॅ0 रमन सिंह और उनके परिवार ने कार्यकाल के दौरान प्रदेश की जनता को गुमराह करते हुए कितनी संपत्ति बनाई है।