रायपुर। छग में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3324 हो चुकी है, जबकि स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 2644 है। इस बीच 14 मरीजों ने दम भी तोड़ा है, जिसे बड़ा नुकसान ही माना जाएगा, वहीं इस वक्त कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 666 है। मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 3 बजे 19 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का जाल पूरी तरह से बिछ गया है। प्रदेश का हर जिला इस समय कोरोना की जद में है। इसमें राजधानी की स्थिति सबसे ज्यादा खतरनाक बनी हुई है। अच्छी बात यह कहीे जा सकती है कि मिल रहे पाॅजिटिव मरीजों की तुलना में सुधार का प्रतिशत भी नीचे नहीं है। वर्तमान में केवल 666 मरीजों का एक्टिव होना इस बात का प्रमाण है।
आज मिले पाॅजिटिव मरीजों में कांकेर से 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कोयलीबेड़ा ब्लॉक के बीएसएफ के 5 जवानों में कोरोना का संक्रमण मिला है। वहीं अंतागढ़ के एसएसबी के 2 जवान संक्रमित पाए गए हैं। कांकेर शहर के पेड क्वारंटाइन का युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। प्रदेश में अब तक 14 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। अब तक 2644 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
आज मिले मरीजों की संख्या जिलेवार संख्या
बीजापुर-3
नारायणपुर-6
कांकेर-8
दुर्ग-2