जगदलपुर। जगलपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। ओडिशा के रास्ते सुकमा जा रही कार होंडा सीआरवी से पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजा जप्त किया है। इसका वजन करीब 70 किलो आंका गया है। कार की डिक्की में छिपाकर इस ले जाया जा रहा था। इसके साथ ही 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी मध्यप्रदेश के मंडला के रहने वाले है।
कार को जप्त कर चारों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाई की जा रही है। बता दें नगरनार थाना पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार किया है।