Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा कर गदगद हुए वृद्धजन, सीएम ने गरियाबंद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर जाना हाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा कर गदगद हुए वृद्धजन, सीएम ने गरियाबंद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर जाना हाल

GrandNews
Last updated: 2020/07/09 at 11:15 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल सुबह 11 बजे प्रदेश की जनता को करेंगे सम्बोधित, कर सकते हैं लॉकडाउन को लेकर कुछ बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल सुबह 11 बजे प्रदेश की जनता को करेंगे सम्बोधित, कर सकते हैं लॉकडाउन को लेकर कुछ बड़ा ऐलान
SHARE

गरियाबंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आत्मीय चर्चा कर मीराबाई और दुलाई बाई गदगद हुए। जब उन्हें पता चला कि मुख्यमंत्री बघेल उनसे बात कर उनका हाल जानने वाले है, तब से वे उत्साहित थे। आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश में वृद्धाश्रमों में रह रहे वृद्धजनों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम पूछा। इस कड़ी में गरियाबंद विकासखण्ड स्थित ग्राम भिलाई में सियान सेवा सदन में रह रहे वृद्धजनों से भी बात की। मुख्यमंत्री बघेल ने सर्वप्रथम मीराबाई साहू से आत्मीय चर्चा किया। उन्होंने उनका स्वास्थ्य, खान-पान, साफ-सफाई और समस्या से संबंधित सवाल पुछे। इस पर मीराबाई ने कहा कि वे यहां पारिवारिक माहौल में अच्छे से रह रही है। उन्हें सुबह नास्ता, दोपहर भोजन, चाय और रात में भी भोजन मिलता है। हर सप्ताह डाॅक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता है। सीएम बघेल ने दुलारी बाई नायक से भी हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारी सेवा भाव से कार्य करते है। नर्स द्वारा प्रतिदिन स्वास्थ्य संबंधी देखरेख किया जाता है। उन्होंने भी यहां की व्यवस्था को सराहा। मुख्यमंत्री ने सभी वृद्धजनों को सेनिटाइजर का उपयोग करने, मास्क लगाने और सफाई की अच्छी व्यवस्था करने का आग्रह किया। वृद्धजनों ने बताया कि वे प्रतिदिन भोजन से पहले साबुन से हाथ धोते है तथा सेनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें – BIG NEWS : डकैती की वारदात को अंजाम देने निकले 1 नाबालिक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा के साथ मिले खतरनाक औजार

- Advertisement -
Ad image


समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायता प्राप्त इस संस्था को प्रेरक स्वयं सेवी संगठन द्वारा संचालित किया जाता है। संस्था के संचालक श्री रामगुलाम सिन्हा ने बताया कि यहां कुल 23 वृद्धजन रहते हैं। इन्हें शासन के दिशा निर्देश के अनुरूप नियमित तौर पर स्वास्थ्य चेकअप और दवाई भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री नरेन्द्र देवांगन, आदित्य लाम्बे एवं संस्था के कर्मचारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें – लापरवाही : AIIMS में कोरोना संक्रमित शवों की अदला-बदली मामले में बड़ी कार्रवाई, 2 कर्मचारियों को किया निलंबित… पढ़े पूरी खबर

TAGGED: @GARIYABAND, bhupesh baghel, cm, VIDEOCONFRENCE
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : फिजिकल टेस्ट के बहाने कोच ने की नीच हरकत, 14 साल की बच्ची ने लगाया कपड़े उतरवाने का आरोप पहले 5 साल की मासूम से दुष्कर्म फिर 7 साल के भाई का काटा गला…ऐसे हुआ खुलासा…
Next Article रायपुर में जमकर हुई बारिश, ओड़िसा में बना चक्रवात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ के लिए RCB की टीम दोषी, कर्नाटक सरकार ने हाई कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, पढ़िए 
Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ के लिए RCB की टीम दोषी, कर्नाटक सरकार ने हाई कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, पढ़िए 
Cricket NATIONAL खेल देश July 17, 2025
CG VIDEO : जमीन विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी ने टांगिया से किया वार, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो 
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 17, 2025
CG News : हाई स्कूल और धान उपार्जन केंद्र की मांग पर अड़े मुड़ागांव के ग्रामीण, सड़क पर उतरें 
CG News : हाई स्कूल और धान उपार्जन केंद्र की मांग पर अड़े मुड़ागांव के ग्रामीण, सड़क पर उतरें 
गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 17, 2025
Vidhansabha Monsoon Session 2025 : डीएपी खाद की कमी को लेकर विपक्ष ने मचाया हंगामा, सभी कांग्रेस विधायक निलंबित 
Vidhansabha Monsoon Session 2025 : डीएपी खाद की कमी को लेकर विपक्ष ने मचाया हंगामा, सभी कांग्रेस विधायक निलंबित 
Breaking News छत्तीसगढ़ July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?