Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हफ्ते में 100 से ज्यादा उड़ानें और यात्री 8000 से भी कम…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

हफ्ते में 100 से ज्यादा उड़ानें और यात्री 8000 से भी कम…

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/07/14 at 10:28 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। रायपुर से छह शहरों के लिए संचालित होने वाली फ्लाइट सात सप्ताह बीतने के बाद भी पारिवारिक या इमरजेंसी में सफर करने वालों के भरोसे उड़ान भर रही है। 25 मई के बाद तीसरे सप्ताह तक तो यात्रियों की संख्या 9000 से ऊपर हो गई थी, लेकिन इसके बाद कुल यात्री कम होकर 77 से 7900 के बीच सिमट कर रह गए हैं। वर्तमान में हर सप्ताह सौ से ज्यादा उड़ानें इन शहरों के लिए संचालित की जा रही हैं। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जब फ्लाइट का संचालन शुरू हुआ, उस वक्त यात्रा करने वालों को कोरना से बचाव के लिए मास्क और जांच के साथ यात्रा पूरी होने के बाद 14 दिन क्वारेंटाइन में रहने का नियम बनाया गया था। यह नियम अब भी लागू है, इसलिए यात्री बेहद जरूरी होने पर ही अपना सफर पूरा करने फ्लाइट का उपयोग कर रहे हैं। शुरुआत से ही दूसरे शहरों से यहां आने वाले यात्री जाने वालों की तुलना में अधिक रहे हैं।

- Advertisement -

शुरुआत के तीन सप्ताह तक दो माह के लॉकडाउन में फंसे लोग :शेष पेज 15 पर बड़ी संख्या में लौटे। इस दौरान सप्ताहभर में संचालित हुई सौ उड़ानों में 5894 से लेकर 9045 यात्रियों ने आवाजाही की, जिसकी वजह से यात्रियों की संख्या में 10 फीसदी तक वृद्धि हुई। माना जा रहा था कि फ्लाइट बढ़ने के बाद यात्रियों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि होगी, लेकिन चौथे सप्ताह यानी जून के दूसरे पखवाड़े के बाद यात्रियों की संख्या में 14 प्रतिशत की गिरावट आ गई, जो अब तक जारी है। एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले तीन सप्ताह से 7775 से 7868 के बीच ही कुल यात्रियों की संख्या सिमटकर रह गई है। वर्तमान में रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, झारसुगुड़ा, हैदराबाद, बेंगलुरु के लिए फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बारिश के मौसम का असर ट्रैवहल्स कारोबार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक वर्तमान में बारिश का मौसम चल रहा है। इस दौरान यात्रा करने वालों की संख्या सामान्य से कम हो जाती है। इसके साथ ही सीमित शहरों के लिए फ्लाइट होने की वजह से भी यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ पा रही। वर्तमान में एयरपोर्ट से रोजाना आठ से नौ फ्लाइट का संचालन होता है। 25 मई के बाद उड़ान सप्ताह कुल आने वाले जाने वाले कुल % प्रथम 66 3838 2056 00 दूसरा 90 4921 3324 40% तीसरा 100 5299 3746 10% चौथा 100 4456 3325 -14% पांचवा 118 4535 3277 0.48% छठवां 102 4468 3397 0.68% सातवां 104 4527 3341 0%

- Advertisement -

वर्तमान में एयरपोर्ट से बहुत कम उड़ानों का संचालन किया जा रहा है, जिसकी वजह से यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ पा रही। बारिश का मौसम भी विमान यात्रियों के लिए ऑफ सीजन होता है।

- Advertisement -
TAGGED: ग्रैंड न्यूज़, नियम, फ्लाइट, यात्री
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : भूपेश कैबिनेट ने शिक्षाकर्मियों के संविलयन पर लगाई मुहर… यात्री बस संचालकों को भी बड़ी राहत… जानिए अन्य फैसले
Next Article BREAKING : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, 18 मरीज मिलने से मचा हड़कंप
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIPUR CRIME : नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा 
RAIPUR CRIME : नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
Aaj Ka Rashifal 18 May 2025: आज इन राशियों की चमकेगी तकदीर, पढ़ें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 18 May 2025: आज इन राशियों की चमकेगी तकदीर, पढ़ें अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 18, 2025
CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?