Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुकेश अंबानी बने दुनिया के 6वें सबसे अमीर शख्स, गूगल कर सकती है 33000 करोड़ रूपये का निवेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsअर्थव्यवस्था

मुकेश अंबानी बने दुनिया के 6वें सबसे अमीर शख्स, गूगल कर सकती है 33000 करोड़ रूपये का निवेश

Poonam Shukla
Last updated: 2020/07/15 at 9:11 AM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली।रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने एक नया मुकाम हासिल किया है। अंबानी दुनिया के छठवें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। गूगल के कोफाउंडर लैरी पेज को पीछे छोड़ उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

इतनी हुई कुल संपत्ति

- Advertisement -
Ad image

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति अब 72.4 अरब डॉलर हो गई है। इससे पहले जून में मुकेश अंबानी ने दुनिया के शीर्ष 10 अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल हुए थे। तब अंबानी ने हैथवे बर्कशायर के वॉरेन बफे का स्थान लिया था, जो कि 8वें पायदान पर थे। दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी पूरे एशिया महाद्वीप से इकलौते व्यक्ति हैं। 

- Advertisement -

रिलायंस ने तोड़ा रिकॉर्ड

- Advertisement -

मालूम हो कि एक दिन में मुकेश अंबानी की दौलत 2.17 अरब डॉलर बढ़ गई है। पिछले 22 दिन में उनकी दौलत में 7.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस दौरान रिलायंस के शेयर में रिकॉर्ड तेजी देखी गई। सोमवार को 12 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण वाली देश की पहली कंपनी बन गई थी। कंपनी के शेयरों में तेजी के चलते उसने इस मुकाम को हासिल किया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी का शेयर तेजी से बढ़ा।

गूगल कर सकती है 3000 करोड़ रूपये का निवेश 

गूगल जियो प्लेटफॉर्म्स में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। मामले से जुड़े लोगों ने कहा कि अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी लगभग चार अरब डॉलर के निवेश के लिए चर्चा कर रही है। इसकी घोषणा अगले कुछ हफ्तों में संभव है। हालांकि संभावित सौदे का विवरण बदल सकता है, और बातचीत में देरी भी हो सकती है। मामले में गूगल और रिलायंस के प्रतिनिधियों ने कोई टिप्पणी नहीं दी है। गूगल ने सोमवार को कहा कि वो भारत में डिजिटल टेक्नोलॉजी में तेजी लाने के लिए अगले पांच से सात वर्षों में 10 अरब डॉलर का निवेश करेगी। 

जियो में यह दूसरा सबसे बड़ा निवेश हो सकता है 

अगर गूगल रिलायंस जियो में यह निवेश करती है, तो कंपनी को मिलने वाला यह 14वां निवेश होगा। साथ ही यह दूसरा सबसे बड़ा निवेश होगा। इससे पहले फेसबुक ने 43 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बुधवार को एजीएम है। ऐसी संभावना है कि चेयरमैन मुकेश अंबानी एजीएम में इस डील को लेकर संकेत दे सकते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अप्रैल से अब तक जियो में हिस्सेदारी बेचकर और राइट्स इश्यू को मिलाकर कुल 1.70 लाख करोड़ रुपए हासिल किए हैं।

TAGGED: 72.4 अरब डॉलर, गूगल कर सकती है 33000 करोड़ का निवेश, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, टॉप 10 अमीर, दुनिया के 6वें सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बस 7 सेकंड और छूकर निकल गई मौत VIRAL VIDEO: बस 7 सेकंड और मौत छूकर निकल गई
Next Article शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ , कलेक्टर ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति व उद्योगपति संजय कपूर का निधन
Grand News June 13, 2025
Breaking News: छत्तीसगढ़ तक पहुंची झारखंड शराब घोटाले की आंच — उद्योगपति सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
CG NEWS: कोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
CG NEWS: पत्रकारों से हुई बदसलूकी के बाद सब्रा सिंह तोमर गिरफ्तार — पुलिस का तोमर परिवार पर दूसरा धक्का
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?