Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिन भर की 10 बड़ी खबरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

दिन भर की 10 बड़ी खबरे

Poonam Shukla
Last updated: 2020/07/19 at 5:23 PM
Poonam Shukla
Share
6 Min Read
SHARE
दिन भर की 10 बड़ी खबरे

1.CORONA UPDATE : प्रदेश में आज मिले कुल 159 नए मरीज, राजधानी से मिले सर्वाधिक, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि, इन जिलों से मिले संक्रमित

- Advertisement -

 प्रदेश में कोरोना महामारी में लगातार वृद्धि हो रही है। वही विगत 2 दिनों से आकड़ा 200 से अधिक जा रहा था परन्तु आज कमी के साथ 159 नए संक्रमित मिले है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में इसकी पुष्टि हुई है। अच्छी खबर ये भी है कि 117 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत अपने घर लौट गए है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

2. COA की सूची जारी, छग टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सीएम भूपेश, महासचिव बने गुरूचरण सिंह होरा, जानिए किसे मिला कौन सा पद ?

- Advertisement -

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, चुनाव के लिए भरे गए नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उनका नामांकन ही भरा गया था। इसी के साथ महासचिव पद पर गुरुचरण सिंह होरा चुने गए, इस पद के लिए भी एक ही नामांकन भरा गया था।

- Advertisement -

3.ब्रेकिंग : प्रदेश में क्लब, रेस्टोरेंट और होटल बार रूम 2 अगस्त तक रहेंगे बंद, आदेश जारी

कोरोना संक्रमण को देखते हुए आबकारी विभाग ने राज्य के समस्त एफ-एल 4/4-क क्लब तथा रेस्टोरेंट बार एवं होटल बार स्थित बार रूम, स्टाॅक रूम तथा मदिरा संग्रहण स्थल को आगामी 2 अगस्त तक बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।

4. बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में किन- किन ज़िलों में लगेगा लॉक डाउन ? , बस एक क्लिक में जाने यहां…

 जिले में लॉकडाउन को लेकर जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं, रायपुर जिले में 22 जुलाई से 28 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। नगर निगम क्षेत्र के सभी शासकीय अशासकीय और अर्ध शासकीय कार्यालय बंद होंगे। बस, टैक्सी ऑटो रिक्शा सभी बंद होंगे। कलेक्टर रायपुर ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें रायपुर के साथ ही दुर्ग, कांकेर, कोरबा,अंबिकापुर में भी 22 और 23 जुलाई से लॉकडाउन रहेगा। इसके लिए कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।

5 .BREAKING : महिला डीएसपी के खिलाफ एफआईआर… सहेली पर भी केस दर्ज… अफसर हुई फरार

चरोदा में महिला की खुदकुशी के बाद उसके परिवार वालों के प्रदर्शन के चलते महिला डीएसपी अनामिका जैन और उसकी एक सहेली पायल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया हैं। महिला डीएसपी पर आरोप है कि उनकी वजह से के सुखविंदर ने सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी कर ली थी।

6.नक्सलियों की काली करतूत, गर्म सरिया से ग्रामीण को जलाया, मासूम बच्चे की माँ को भी पिटा गया

नक्सलियों ने एक बार फिर ऐसी घटना को अंजाम दिया है. जिसे सुन कर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे. नक्सलियों यह वारदात मुखबिरी के शक में किया है. दंतेवाड़ा के परचेली पोरबदर पारा गांव के ग्रामीणों से माओवादियों ने मारपीट की है। बीते 17 जुलाई की रात 10 से 15 की संख्या में नक्सली गांव पहुंचे और लोगों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। माओवादियों ने पुरुषों के जननांगों पर हमला किया। दुधमुंहे बच्चों की मांओं तक को नहीं छोड़ा। इसके बाद से ग्रामीणों में भय का वातावरण है।

7.INGRATIATION : कल सीएम बघेल गृहक्षेत्र पाटन से करेंगे… गोधन न्याय योजना का शुभारंभ

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप कल यानी 20 जुलाई से प्रदेश में गोधन न्याय योजना प्रारंभ होने जा रही है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने गृहक्षेत्र पाटन से करेंगे। दुर्ग कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने ट्वीटर के माध्यम से अधिकारिक जानकारी साझा की है। यह भी बताया गया है कि 31 जुलाई तक सभी 216 गौठानों से खरीदी की जाएगी। वहीं 30 ग्राम पंचायतों से एक साथ खरीदी की जाएगी।

8.ACCIDENT : सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा… अब तक 5 की मौत… 18 लोग गंभीर हाल में

 लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना में कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। बस में करीब 40 से 50 लोग सवार थे। घायलों को कन्नौज के मेडिकल कॉलेज और इटावा के सैफई में भर्ती कराया गया है। बस बिहार से कामगारों को लेकर दिल्ली जा रही थी।

9.Triple Murder : दो बच्चों और महिला की निर्मम हत्या… पति लापता… मौके से हथौड़ा बरामद

 दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां पर एक महिला और उसके 2 बच्चों की घर के अंदर हत्या कर दी गई है। मौके पर एक हथौड़ा बरामद किया गया है। वहीं मृतक परिवार का मुखिया, यानी महिला का पति लापता है। मामले में पुलिस का शक पति पर केंद्रित हो गया है, जिसके चलते उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस इसे दूसरे नजरिए से भी देख रही है।

10.राज्य के बाहर की एजेंसियों को जी.एस.टी. पंजीकृत के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने दिया ये आदेश, पढ़िए पूरी खबर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि छत्तीसगढ़ में कार्य करने वाली राज्य के बाहर की एजेंसियां तथा प्रदायक कार्य के क्रियान्वयन में उपयोग में लायी जाने वाली सामग्री का क्रय राज्य में जी.एस.टी. पंजीकृत व्यवसायियों से करें।

TAGGED: ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री ने पूरी शंकराचार्य से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा, कहा राजनीति के केंद्र में आम जनता का हित होना चाहिए... मुख्यमंत्री ने पूरी शंकराचार्य से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा, कहा राजनीति के केंद्र में आम जनता का हित होना चाहिए…
Next Article बस्तर में स्टील उद्योग को 30 प्रतिशत पर रियायत मिले लौह अयस्क, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर किया आग्रह बस्तर में स्टील उद्योग को 30 प्रतिशत पर रियायत मिले लौह अयस्क, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर किया आग्रह
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BREAKING :
CG BREAKING : अरपा-भैंसाझार नहर परियोजना भ्रष्‍टाचार मामले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी आनन्दरूप तिवारी निलंबित 
Grand News June 3, 2025
Viral Video: राहुल गाँधी ने किया अपनी दादी का अपमान, जुते पहनकर फोटो पर चढ़ाया फूल
Viral Video: राहुल गाँधी ने किया अपनी दादी का अपमान, जुते पहनकर फोटो पर चढ़ाया फूल
Grand News NATIONAL देश June 3, 2025
BREAKING NEWS : लद्दाख के लिए चार कानून लागू 
Grand News June 3, 2025
former MLA Arun Tiwari : पूर्व विधायक अरुण तिवारी पर एफआईआर दर्ज, पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की थी अभद्र टिप्पणी...
former MLA Arun Tiwari : पूर्व विधायक अरुण तिवारी पर एफआईआर दर्ज, पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की थी अभद्र टिप्पणी…
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?