Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार पर दी बधाई और शुभकामनाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुरसरकारसामाजिक

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार पर दी बधाई और शुभकामनाएं

GrandNews
Last updated: 2020/07/19 at 4:40 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
Big News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर, ऑक्सीजन गैस सिलेंडर आपूर्ति के समन्वय के लिए नोडल अधिकारी की हुई नियुक्ति
Big News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर, ऑक्सीजन गैस सिलेंडर आपूर्ति के समन्वय के लिए नोडल अधिकारी की हुई नियुक्ति
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। आज यहां हरेली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में बघेल ने कहा है कि हरेली छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रचा-बसा खेती-किसानी से जुड़ा पहला त्यौहार है। इसमें अच्छी फसल की कामना के साथ खेती-किसानी से जुड़े औजारों की पूजा की जाती है। पूजा कर हम धरती माता का हमारे भरण पोषण के लिए आभार व्यक्त करते हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस वर्ष हरेली का त्यौहार प्रदेशवासियों के लिए ‘गोधन न्याय योजना’ की सौगात लेकर आ रहा है। हरेली से राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी और देश की अपनी तरह की पहली अनूठी योजना का शुभारंभ होने जा रहा है। जिसे लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह है। श्री बघेल ने कहा कि गांव-गांव में हरेली के पर्व को बड़े उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। नागर, गैंती, कुदाली, फावड़ा समेत कृषि के काम आने वाले सभी तरह के औजारों की साफ-सफाई और पूजा की जाती है। पारंपरिक तरीके से लोग गेड़ी चढ़कर हरेली की खुशियां मनाते हैं। प्राचीन मान्यता अनुसार सुरक्षा के लिए घरों के बाहर नीम की पत्तियां लगाई जाती हैं।

- Advertisement -
Ad image


मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्राचीन संस्कृति और परंपरा हमारा गौरव है। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी संस्कृति और परम्परा को सहेजने के लिए कई फैसले लिए है। हरेली त्यौहार के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजना और गोधन न्याय योजना लागू कर पारंपरिक संसाधनों को पुनर्जीवित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। पुराने तरीकों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार उपयोगी बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परंपराओं को आधुनिक जरूरतों के अनुसार ढालना सामूहिक उत्तरदायित्व का काम है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सभी छत्तीसगढ़वासी लोक मूल्यों को सहेजते हुए एक नये विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार करने में सहभागी होंगे।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article राज्य के बाहर की एजेंसियों को जी.एस.टी. पंजीकृत के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने दिया ये आदेश, पढ़िए पूरी खबर
Next Article COA की सूची जारी, छग टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सीएम भूपेश, महासचिव बने गुरूचरण सिंह होरा, जानिए किसे मिला कौन सा पद ?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Aaj ka Raashiphal 25 June: आज बदल जाएगा किस्मत का सितारा! 25 जून को योगिनी एकादशी के दिन इन 5 राशियों पर बरसेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, जानिए आपकी राशि का क्या है हाल
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 25, 2025
Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?