Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : मुख्यमंत्री बघेल ने खरीदा गोबर… छग में गोधन न्याय योजना आरंभ… और फिर यह कहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsसरकार

BREAKING : मुख्यमंत्री बघेल ने खरीदा गोबर… छग में गोधन न्याय योजना आरंभ… और फिर यह कहा

Desk
Last updated: 2020/07/20 at 11:50 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के बैहार गौठान में गोबर की खरीदी कर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने हरेली पर्व और गोधन न्याय योजना के लिए सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। शुभारंभ कार्यक्रम में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चैबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के बाद सरकार ने किसानों और ग्रामीणों के बेहतरी के लिए गोधन न्याय योजना की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार देश-दुनिया की पहली सरकार है, जिसने शासकीय दर पर गोबर की खरीदी शुरू की है। यह योजना बहुउद्देशीय और सभी लोगों के लिए लाभकारी है। गोबर की खरीदी से पशुधन के सरंक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। खेतांे में पैरा जलाने पर रोक लगेगी। पर्यावरण प्रदूषण रूकेगा। वर्मी कम्पोस्ट खाद के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा मिलने से खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। खुले में चराई की प्रथा पर रोक लगेगी, जिससे फसलों की सुरक्षा होगी। जैविक खाद के उपयोग से विष रहित अनाज उत्पादन और खेती की लागत में कमी आएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में कई समस्याएं हैं, लेकिन उनका ये मानना है कि खुले में पशुओं की चराई एक बड़ी समस्या है। इसके निदान के लिए गांवों में गौठान निर्माण (गरूवा) योजना की रूपरेखा सरकार ने तैयार की। इसके साथ ही नरवा, घुरूवा और बाड़ी को इसमें शामिल किया गया है। आज नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी छत्तीसगढ़ राज्य की चार चिन्हारी बन गए हैं, जिनके संवर्धन का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे ग्रामीण और किसान जिनके पास चार-पांच मवेशी हैं, उन्हें गोधन न्याय योजना के माध्यम से हर महीने चार-पांच हजार रूपए तक की अतिरिक्त आय होगी। उन्होंने लोगों से पशुधन केे चारे के प्रबंध के लिए गांव के गौठानों को पैरादान करने की भी अपील की। मुख्यमंत्री ने गौठानों में हरे चारे की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article प्रख्यात रेत कलाकार ने मुख्यमंत्री को दी बधाई, रेत में उकेरा “गोधन न्याय योजना” का लोगो
Next Article POLITICS : अशोक गहलोत का सचिन पायलट पर बड़ा हमला- वह नकारा और निकम्‍मा, फिर भी हमने सम्‍मान किया
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : छत्तीसगढ़ में उबाल — सक्ती में भी फूटा विरोध, गुरु खुशवंत साहेब जी के सुरक्षा की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 16, 2025
Shocked to see Vidya Balan’s transformation: ओय तेरी…! विद्या बालन का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके फैंस, AI समझ बैठे लोग – नई तस्वीरें वायरल”
bollywood Grand News छत्तीसगढ़ मनोरंजन July 16, 2025
INTERNATIONAL NEWS: दमिश्क में इजरायली हमले से मचा हड़कंप, लाइव रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टर की जान बचाने की कोशिश वायरल
Grand News VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ July 16, 2025
CG NEWS: कलेक्टर के नोटिस पर भड़के जयसिंह अग्रवाल – बोले “मैं उनका चपरासी नहीं”, कलेक्टर ने कहा – कानून व्यवस्था बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ July 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?