Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : एक…एक से भले दो की तर्ज पर… अब छग के 9 जिलों में लाॅक डाउन… जानिए कहां, कैसे होगा अमल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

BREAKING : एक…एक से भले दो की तर्ज पर… अब छग के 9 जिलों में लाॅक डाउन… जानिए कहां, कैसे होगा अमल

Desk
Last updated: 2020/07/21 at 5:53 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में 22 से 28 जुलाई तक का लॉकडाउन रहेगा। इसके लिए कलेक्टर ने पूरी जानकारी दे दी। राजधानी सहित बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, कांकेर, बलौदाबाजार व दुर्ग में लाॅक डाउन की घोषणा की गई थी। इसमें अब बेमेतरा, मुंगेली और जांजगीर-चांपा भी जुड़ गए हैं। जबकि कांकेर में लाॅक डाउन को निरस्त कर दिया गया है। इस तरह से अब छग के 9 जिलों में लाॅक डाउन का प्रभाव नजर आएगा।

कोरबा जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरबा कलेक्टर ने नगर निगम सीमा में लॉकडाउन का निर्देश जारी किया है। लॉकडाउन की अवधि 22 जुलाई से 28 जुलाई रात 12 बजे तक होगी। अति आवश्यक सेवाओं के लिए सुबह 6 से 10 बजे तक का समय तय किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

मुंगेली जिले में 22 जुलाई से 28 जुलाई रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। मुंगेली,लोरमी,पथरिया तीनों विकासखंड में लॉकडाउन प्रभावी। कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने आदेश जारी किया है। अंबिकापुर में लॉकडाउन 22 जुलाई की रात 12 बजे से 29 जुलाई 2020 की रात 12 बजे तक रहेगा।

- Advertisement -

बिलासपुर में 23 जुलाई से 31 जुलाई तक बिलासपुर नगर निगम, बिल्हा और बोदरी नगर पंचायत में रहेगा लॉकडाउन। दुर्ग जिले में 23 से 29 जुलाई तक लॉक डाउन लागू रहेगा। राजनांदगांव में 23 जुलाई की रात 12 बजे से 29 जुलाई की रात बजे तक लॉकडाउन रहेगा। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह 6 से 10 बजे तक ही खुली रहेंगी। जांजगीर चापां जिले के 15 नगरीय क्षेत्रों में 24 जुलाई से लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई है, ये लॉकडाउन 7 दिनों तक यानि 30 जुलाई तक लागू रहेगा। जिला कलेक्टर ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

- Advertisement -

बेमेतरा जिला रेड जोन में है। बेमेतरा जिले में 21 जुलाई से 4 अगस्त तक लॉकडाउन रहेगा और 8 बजे से 4 बजे तक ही दुकानें खुलेंगी। आवश्यक वस्तुओं जैसे किराना फल सब्जी दूध मेडिकल स्टोर को छोड़कर सभी दुकानें पूर्णता बंद रहेंगी। बेमेतरा जिला नेशनल हाईवे जिला है इसलिए किसी प्रकार से जिले को सील नहीं किया जा रहा है लोगों की नेशनल हाईवे स्टेट हाईवे में आवाजाही रहेगी। निर्माण से संबंधित सभी कार्य जारी रहेंगे किसानों को भी किसी प्रकार से नहीं रोका जाएगा, साथ ही दिशा निर्देश का पालन करना अनिवार्य होगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article INTERESTING : सीएम बघेल के नाम आया मार्मिक खत… भूपेश भैया, भूल ना जाना… जानिए क्या है माजरा
Next Article कोरोना रोकने में एन-95 असफल ,केंद्र ने राज्यों को दी जानकारी कोरोना रोकने में एन-95 असफल ,केंद्र ने राज्यों को दी जानकारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BIG NEWS
BIG NEWS: एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 क्रैश: ब्लैक बॉक्स से डेटा रिकवरी सफल, जांच जारी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी जानकारी
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 26, 2025
BIG NEWS : दर्दनाक हादसा ! दिल टूटने के बाद... सैड रील बनाते-बनाते 13वें फ्लोर से गिरी... मौत
BIG NEWS : दर्दनाक हादसा ! दिल टूटने के बाद… सैड रील बनाते-बनाते 13वें फ्लोर से गिरी… मौत
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 26, 2025
BIG NEWS : अब दोपहिया वाहनों को भी देना होगा टोल टैक्स, 15 जुलाई से NHAI का नया नियम लागू
BIG NEWS : अब दोपहिया वाहनों को भी देना होगा टोल टैक्स, 15 जुलाई से NHAI का नया नियम लागू
Grand News NATIONAL देश June 26, 2025
CG News : एक ही परिवार के 2 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में छाया मातम 
CG News : एक ही परिवार के 2 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में छाया मातम 
छत्तीसगढ़ सरगुजा June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?