धमतरी। पूर्व महापौर के दफ्तर में चैकीदारी करने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फंदे पर लटकती लाश देखकर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दफ्तर को सील कर दिया है। युवक ने खुदकुशी क्यों की, इस पर सवालिया निशान लगा हुआ है।
जानकारी के अनुसार मृतक पूर्व महापौर के ऑफिस में चैकीदारी का काम करता था। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब लोग ऑफिस पहुंचे तब युवक की फांसी के फंदे पर लाश देख हैरान रह गए। इसके बाद तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल की जांच की। वहीं सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर केस की जांच में जुट गई है।
Advertisements
Advertisements