Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KIDNAPPING: 4 करोड़ की फिरौती मांगने वाली महिला सहित 5 गिरफ्तार, जानिए बच्चे को पुलिस ने कैसे छुड़ाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

KIDNAPPING: 4 करोड़ की फिरौती मांगने वाली महिला सहित 5 गिरफ्तार, जानिए बच्चे को पुलिस ने कैसे छुड़ाया

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/07/25 at 10:56 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

खिलावन साहू, गोंडा। उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कल गोंडा से किडनैप किये गए एक व्यवसायी के पोते को सकुशल बरामद कर लिया है। शुक्रवार को बदमाशों ने कोरोना महामारी का फायदा उठाते हुए मास्क व सैनिटाइजर देने के बहाने गोंडा के एक कारोबारी के बेटे का अपहरण कर लिया था। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि मामला कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र का था। शनिवार सुबह गांव पारा में मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में अपहृत बच्चे नमो को सकुशल बरामद किया गया और इस दौरान 4 आरोपी गिरफ्तार हैं जिसमे से दो बदमाश घायल हुए। क्षेत्र में अभी जांच अभियान चल रहा है।

- Advertisement -

बता दें कि उत्तर प्रदेश के गोंडा के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में गाड़ी बाजार मुहल्ला निवासी किराना व्यवसायी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर दो व्यक्ति उनके घर पर आए। उन लोगों ने खुद को स्वास्थ्य विभाग से होने की जानकारी देते हुए मास्क व सैनिटाइजर बांटने की बात कही। भाई हरी गुप्त से मोबाइल नंबर लेते हुए कहा कि मास्क व सैनिटाइजर देने के लिए किसी को गाड़ी तक भेज दीजिए। इस पर परिवारजन ने हरि के 6 वर्षीय पुत्र आरुष उर्फ नमो को भेज दिया। बताया गया कि कार सवार बदमाश बच्चे को वहीं से अगवा कर भाग निकले। कुछ देर बाद बच्चा वापस घर नहीं लौटा तो परिवारजनों ने खोजबीन शुरू की। तभी हरी गुप्त के मोबाइल पर फोन करके बदमाशों ने 4 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। साथ ही पुलिस को जानकारी न देने की धमकी भी दी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पी एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने घटना के बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, पुलिस कार्रवाई में दो बदमाश उमेश यादव और दीपू कश्यप घायल हुए हैं। सूरज पांडेय, छवि पांडेय और उनके भाई को गिरफ्तार किया गया है। घटना में एक ऑल्टो गाड़ी बरामद की गई है। अपराधियों से पिस्टल और दो तमंचे भी बरामद हुए हैं। घायल बदमाशों का इलाज चल रहा है। पुलिस की ओर से बदमाशों का मेडिकल कराया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार चारों अपराधियों का विवरण इस प्रकार है। पहले अपराधी का नाम सूरज पांडे है जो राजेंद्र पांडे का पुत्र है और शाहपुर थाना परसपुर, जनपद गोंडा का रहने वाला है। दूसरा अपराधी छवि पांडे है जो शाहपुर थाना परसपुर, जनपद गोंडा का निवासी है। तीसरे अपराधी का नाम उमेश यादव है जो रमाशंकर यादव का बेटा है और सकरोड़ा पूर्वी थाना करनैलगंज जनपद गोंडा का रहने वाला है। चौथा अपराधी दीपू कश्यप है जो राम नरेश कश्यप का बेटा है और सोनवारा, थाना करनैलगंज, जनपद गोंडा का निवासी है।

- Advertisement -

शासन की ओर से स्थानीय पुलिस और एसटीएफ को 1-1 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है। पुलिस पूरे इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है। इस घटना में शामिल सभी अपराधी गिरफ्तार हैं, मुख्य अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें एक महिला भी शामिल है जिसे गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -
TAGGED: 4 करोड़, 5 गिरफ्तार, ग्रैंड न्यूज़, महिला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बदलने वाले हैं टू व्हीलर के नियम GOOD NEWS: टू व्हीलर है आपके पास, तो जान लिजिए नए नियम,बदल जाएगा बैठने का तरीका
Next Article BREAKING : नीति आयोग ने जारी की आकांक्षी जिलों की रैंकिंग, पूरे देश में प्रदेश के इस जिले को मिला प्रथम स्थान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में छत्तीसगढ़ के इस जिले का किया जिक्र, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
Grand News May 25, 2025
निलंबित
CG NEWS : दो आरक्षक निलंबित, एक ने महिला आरक्षक को भेजा अश्लील फोटो, तो दुसरे ने किया यह कांड 
Grand News May 25, 2025
RAIPUR NEWS : सिंदूर शौर्य यात्रा और सभा का आयोजन  
छत्तीसगढ़ रायपुर May 25, 2025
CG NEWS : मांढर के समाधान शिविर में जनता की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण, 1000 आवेदन हुए प्राप्त 
Grand News May 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?