Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : बेंगलुरु में 3000 से ज्यादा कोरोना मरीज ‘गायब’, दिए थे गलत मोबाइल नंबर और पते, प्रशासन में मचा हड़कंप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALस्वास्थ्य

BIG NEWS : बेंगलुरु में 3000 से ज्यादा कोरोना मरीज ‘गायब’, दिए थे गलत मोबाइल नंबर और पते, प्रशासन में मचा हड़कंप

Poonam Shukla
Last updated: 2020/07/26 at 10:42 AM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
SHARE

बेंगलुरु। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में 3,000 से अधिक मरीजों का कुछ अता-पता नहीं है और प्रशासन उन्हें ढूढ़ने में लगा हुआ है। इनमें से कई मरीजों ने टेस्ट के समय अपने गलत मोबाइल नंबर और घर का पता दिया और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब लापता हो गए हैं। स्थिति चिंताजनक है औरक लापता हुए मरीजों की संख्या शहर में सामने आए कुछ मामलों की संख्या के सात प्रतिशत के बराबर है।

Contents
लापता हैं 3,338 मरीजलापता मरीजों की गतिविधियों को ट्रैक करने का कोई साधन नहीं- अधिकारीबेंगलुरू में चिंताजनक है स्थितिकर्नाटक में चिंताजनक है स्थितिअब से सरकारी पहचान पत्र और मोबाइल नंबर अनिवार्य

लापता हैं 3,338 मरीज

बेंगलुरू नगर पालिका के कमिश्नर एन मंजुनाथ प्रसाद ने मामले पर कहा, “पुलिस की मदद से हमने कुछ पॉजिटिव मरीजों को ढूढ़ लिया, लेकिन 3,338 मरीजों का अभी भी कुछ अता-पता नहीं है। उनमें से कुछ ने सैंपल देते वक्त गलत मोबाइल नंबर और पते दिए थे। पॉजिटिव नतीजे आने के बाद वे गायब हो गए।”

- Advertisement -
Ad image

पूरा प्रशासन इन मरीजों को ढूढ़ने में लगा हुआ है और इन मरीजों से कोरोना वायरस फैलने का खतरा बना हुआ है।

- Advertisement -

लापता मरीजों की गतिविधियों को ट्रैक करने का कोई साधन नहीं- अधिकारी

अधिकारियों ने कहा कि उनके पास लापता मरीजों की गतिविधियों को ट्रैक करने का कोई साधन नहीं है और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन किया या नहीं, इसके बारे में भी किसी को कुछ पता नहीं है।

- Advertisement -

उप मुख्यमंत्री डॉ अश्वत नारायण ने कहा, “हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी संक्रमित व्यक्तियों का पता लगाया जाए और उन्हें क्वारंटाइन किया जाए। हम मामले को प्राथमिकता दे रहे हैं।”

स्वास्थ्य विभाग का कहना हा कि उनके पास इन लापता मरीजों के बारे में पता लगाने का कोई साधन नहीं है। ये भी पता नहीं चल सका है कि कोरोना पॉजिटिव आए इन लोगों ने खुद को क्वारेंटाइन किया भी है या नहीं। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डॉ. अश्वत नारायण ने कहा, हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि सभी संक्रमित व्यक्तियों को पता चल सके और उन्हें क्वारेंटाइन किया जाए। हम इस काम को प्राथमिकता दे रहे हैं।

बेंगलुरू में चिंताजनक है स्थिति

बेंगलुरु में कोरोना संक्रमितों के मामलों में पिछले कुछ दिनों से तेजी आई है। पिछले 14 दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में करीब 27 हजार की वृद्धि हुई है। बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) के कमिश्नर एन मंजुनाथ प्रसाद ने कहा, हम पुलिस की मदद से कुछ कोरोना पॉजिटिव मरीजों का पता लगा सकते हैं लेकिन 3338 मरीज अभी भी गायब है और इनके बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। कई मरीजों ने गलत मोबाइल नंबर और पते दिए हैं, जैसे ही इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई ये गायब हो गए।

कर्नाटक में चिंताजनक है स्थिति

शनिवार को कर्नाटक में एक दिन के सर्वाधिक 5072 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। राज्य में अब तक 90942 कोरोना संक्रमित हुए है और मृतकों की संख्या 1796 हो चुकी हैं

अब से सरकारी पहचान पत्र और मोबाइल नंबर अनिवार्य

इस पूरे प्रकरण के बाद प्रशासन सावधान हो गया है और अब से किसी भी व्यक्ति का कोरोना वायरस टेस्ट करने से पहले उनसे सरकारी पहचान पत्र मांगा जाएगा और उनके मोबाइल नंबर को वेरिफाई किया जाएगा।

TAGGED: 3000 से ज्यादा कोरोना मरीज, गायब, ग्रैंड न्यूज़, प्रशासन में मचा हड़कंप, बेंगलुरु
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ट्रेनों में CCTV से लेकर बिना बिजली के ठंडा पानी तक- रेलवे लागू करने जा रहा है 20 नए इनोवेशन…
Next Article गोधन न्याय योजना का प्रतिसाद… महिला समूह ने बनाए उत्पाद… सीएम को भेंटकर जताया आभार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG : मुंगेली में फर्जी प्रमाण पत्र गिरोह का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार
CG : मुंगेली में फर्जी प्रमाण पत्र गिरोह का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ मुंगेली June 7, 2025
CG
CG : जिले के अलग-अलग स्कूलों के कुल 72 बस/छोटी वाहनों की सघन जांच की गई, चालकों का कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
CG : स्वामी आत्मानंद स्कूल का हो रहा खस्ता हाल, अभिभावक ले रहे टीसी, कांग्रेस बीजेपी आमने-सामने
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
CG NEWS: जिले के अलग अलग स्कूलों के कुल 72 बस/छोटी वाहनों की सघन जांच की गई
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?