Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CORONA BREAKING – इस महिला की गलती पूरे गांव पर पड़ सकती है भारी, एक महीने तक कोरोना के लक्षणों को छिपाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona CasesExclusiveGrand Newsमहासमुंद

CORONA BREAKING – इस महिला की गलती पूरे गांव पर पड़ सकती है भारी, एक महीने तक कोरोना के लक्षणों को छिपाया

Vijay Sinha
Last updated: 2020/07/26 at 6:48 AM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
ओ स्त्री..ठीक होकर ही आना
ओ स्त्री..ठीक होकर ही आना
SHARE

राजेंद्र साहू, मगरलोड// आज हम आपको वो खबर बताने जा रहे हैं।जिसे सुनकर आपके माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ जाएंगी। क्योंकि ये घटना आपके साथ भी हो सकती है। मगरलोड में इस मामले का खुलासा हुआ। यहां शनिवार को एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग अपने रुटीन के मुताबिक उस महिला को क्वारेंटाइन करने के साथ कोविड अस्पताल में भर्ती करने की तैयारी के साथ पहुंचा। लेकिन जब अधिकारियों ने महिला से उसके केस हिस्ट्री के बारे में पूछा तो सभी के हाथ पाव फूल गए।

- Advertisement -

पूरा गांव आ सकता है कोरोना की चपेट में

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ग्राम पंचायत चंद्रसुर का वार्ड क्रमांक तीन जी हां..यही वो जगह है जहां से कोरोना पॉजिटिव महिला की पुष्टि हुई। इस ग्राम पंचायत में करीब एक हजार लोग निवासरत हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के घर के बाहर कैंप लगाकर उससे सारी डिटेल लेनी शुरु की। महिला ने बताया कि पिछले एक महीने से उसे तेज बुखार आ रहा है। वो देसी तरीके से घर में ही अपना इलाज कर रही थी।

- Advertisement -
महिला पाई गई कोरोना पॉजिटिव
महिला पाई गई कोरोना पॉजिटिव

एक लापरवाही से न जाने अब होगा क्या ?

- Advertisement -

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महिला के घर से कुछ ही दूरी पर है लेकिन उसने कभी ये सपने में भी नहीं सोचा था कि उसे कोरोना अपनी गिरफ्त में ले लेगा। इस महिला ने इसी हालत में पूरे गांव की सैर की । लोगों के घर गई। अपने घर के लोगों के साथ उठी बैठी। अस्पताल की लाइन में लगकर दवाईयां ली। लेकिन डॉक्टर को ये कभी नहीं बताया कि उसे बुखार के साथ सर्दी औऱ खांसी की भी समस्या है। जब इस बात को एक महीने बीत गए तो महिला की हालत दिन ब दिन खराब होने लगी। तब घरवालों ने इस बात की जानकारी डॉक्टर को देने का बीड़ा उठाया। परिजन महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टरों ने शुरुआती लक्षण मानकर महिला का कोरोना टेस्ट कराया। 21 जुलाई को जब टेस्ट लिए गए तो महिला को लगा कि वो नॉर्मल सर्दी खांसी से पीड़ित है। लेकिन जब रिपोर्ट आई  तो स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो गई ।लेकिन अपने पीछे छोड़ गई है कई सारे ग्रामीणों को शक के घेरे में । क्योंकि इस महिला ने जिन-जिन से मुलाकात की है। उन सभी में कोरोना वायरस के घर कर जाने की आशंका है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने जो लिस्ट बनाई है उसके मुताबिक केवल 21 लोग ही इस महिला के संपर्क में आए है। भगवान करे ऐसा ही हो क्योंकि यदि महिला 21 से ज्यादा लोगों के संपर्क में आई होगी और उसका नाम इस लिस्ट में छूट गया होगा। तो आप समझ सकते हैं स्थिति इस गांव की क्या होगी।

TAGGED: @CORONA @GARIABAND @HEALTH DEPART, CORONA : #COVID2019 #IndiaFightsCoronavirus #Lockdownextention #UNLOCK1, MAGARLOAD, SAHU
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मन की बात “मन की बात” में पीएम ने कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों को किया याद, पाक के लिए कही ये बड़ी बात
Next Article BREAKING : रिटायर्ड एएसआई के खाते से पार हुए थे 19 लाख… पांच आरोपी गिरफ्तार… 40 लाख का खुलासा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत, डोम शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन
Grand News छत्तीसगढ़ June 2, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री साय से केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़ June 2, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में चार B.Ed यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द
Grand News June 2, 2025
CG NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, 9 घायल, मंत्री टंकराम वर्मा ने मृतक के परिजनों को दी सहायता राशि, घायलों से भी की मुलाकात  
Grand News June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?